facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks to Watch, June 19: आज फोकस में रहेंगे Bharat Forge, Mrs Bectors, Prestige Estates जैसे स्टॉक्स

Advertisement

Stocks in Focus, June 19, 2024: Bharat Forge ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी, भारत फोर्ज अमेरिका इंक में 40 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त निवेश किया है।

Last Updated- June 19, 2024 | 8:14 AM IST
Stocks to watch today

Stocks to watch on June 19: एशियाई बाजारों के पॉजिटिव संकेत को देखते हुए भारतीय बाजार आज यानी बुधवार को बढ़त के साथ खुल सकते हैं। शेयरों में उछाल की एक और वजह वॉल स्ट्रीट (Wall Street) पर एक और रिकॉर्ड उच्च स्तर भी हो सकती है।

जापान के अनुमान से बेहतर व्यापार डेटा के बाद, सुबह 7:10 बजे तक, ज्यादातर एशिया-पेसिफिक मार्केट एक्टिव थे। जापान का निक्केई (Nikkei) 0.55 फीसदी ऊपर था, जबकि कोरिया का कोस्पी (Kospi) लगभग 1 फीसदी की बढ़त पर था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का ASX200 थोड़ी गिरावट दर्ज कर रहा था।

पिछले ट्रेडिंग सेशन में, यूरोपीय बाजार भी पॉजिटिव नोट पर बंद हुए। जर्मनी का DAX 0.35 फीसदी और UK का FTSE 0.60 फीसदी चढ़ा। इन डेवलपमेंट्स को देखते हुए, 19 जून को ट्रैक करने के लिए आगे कुछ स्टॉक्स दिए गए हैं, आइये जानते हैं:

Bharat Forge:

भारत फोर्ज ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी, भारत फोर्ज अमेरिका इंक में 40 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त निवेश किया है, जो एक एल्यूमिनियम फोर्जिंग फैसिलिटी के विस्तार के लिए है।

Mrs Bectors:

मिसेज बेक्टर्स का बोर्ड 24 जून को कई माध्यम से फंड जुटाने के प्रस्तावों पर विचार करने के लिए बैठक करेगा।

Birla Cables:

यूरोपीय आयोग (European Commission ) ने यूरोपीय संघ में सिंगल-मोड ऑप्टिकल फाइबर केबल्स के निर्यात के लिए CIF यूनियन बॉर्डर प्राइस पर 8.7 फीसदी की अस्थायी एंटी-डंपिंग ड्यूटी का प्रस्ताव रखा है।

Snowman Logistics:

प्रमोटर गेटवे डिस्ट्रीपार्क्स ने ओपन मार्केट में खरीद के जरिये स्नोमैन लॉजिस्टिक्स के अतिरिक्त 3 लाख इक्विटी शेयर (0.18 प्रतिशत) खरीदे हैं, जिससे कंपनी में इसकी हिस्सेदारी 45.98 फीसदी हो गई है।

Kalpataru Projects International:

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल को आयातित वस्तुओं के कथित गलत वर्गीकरण (misclassification ) के लिए 1.77 करोड़ रुपये की कस्टम ड्यूटी डिमांड और जुर्माने का नोटिस मिला है। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023-24 (fy24) के लिए प्रति इक्विटी शेयर 8 रुपये का अंतिम लाभांश (final dividend) प्रस्तावित किया है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 28 जून है।

Prestige Estates:

प्रेस्टीज एस्टेट्स का बोर्ड 21 जून को अलग-अलग चैनलों के माध्यम से फंड जुटाने के प्रस्तावों पर चर्चा और अप्रूवल के लिए बैठक करेगा, जिसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट्स (QIP), तरहीजी इश्यू (preferential issue), राइट्स जारी, प्राइवेट प्लेसमेंट या पूंजी जुटाने के अन्य तरीके शामिल हैं।

Ami Organics:

एमी ऑर्गेनिक्स का बोर्ड 21 जून को इक्विटी शेयरों के एक क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) की फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर के इश्यू मूल्य को निर्धारित और अप्रूव करने के लिए बैठक करेगा।

Advertisement
First Published - June 19, 2024 | 8:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement