facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks to Watch, June 21: आज फोकस में रहेंगे Nestle India, Medplus जैसे स्टॉक्स, इस फैसले पर होगी निवेशकों की नजर

Advertisement

Stock in Focus: Bajaj Consumer Care के बोर्ड ने बायबैक के लिए एलिजिबल इक्विटी शेयरहोल्डर्स की पहचान करने के लिए रिकॉर्ड डेट 2 जुलाई तय की है।

Last Updated- June 21, 2024 | 8:51 AM IST
Stock Market Fall

Stocks to watch on June 21: एशियाई बाजारों के मिले-जुले प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय बाजार शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ शुरुआत कर सकते हैं।

सुबह 7:12 बजे तक, जापान का निक्केई (Nikkei) मई के मुद्रास्फीति (inflation) आंकड़ों के जारी होने के बाद 0.11 प्रतिशत अधिक कारोबार कर रहा था, जिसमें प्रमुख मुद्रास्फीति (headline inflation) अप्रैल के 2.5 प्रतिशत से बढ़कर 2.8 प्रतिशत की हो गई थी। हालांकि, जापान की मुख्य मुद्रास्फीति दर खाद्य कीमतों को छोड़कर, उम्मीद से कम 2.5 प्रतिशत थी।

इसके विपरीत, कोरिया का कोस्पी (Kospi) 0.85 प्रतिशत गिर गया, और ऑस्ट्रेलिया का ASX200 में 0.10 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखी गई।

यूरोप में बैंक ऑफ इंग्लैंड द्वारा अपनी ब्याज दरों को 16 साल के उच्चतम स्तर 5.25 प्रतिशत पर बनाए रखने के बाद, बाजार पिछले सेशन में बढ़त के साथ बंद हुए। UK का FTSE 0.82 प्रतिशत बढ़ा, जबकि जर्मनी का DAX 1.03 प्रतिशत बढ़ा।

भारतीय शेयर बाजार की बात करें तो निवेशकों की नजर मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस PMI डेटा पर होगी, जिसकी घोषणा सुबह 10:30 बजे होने की उम्मीद है।

इन घटनाक्रमों को देखते हुए, 21 जून के लिए नजर रखने के लिए यहां कुछ स्टॉक दिए गए हैं:

Nestle India: वित्त वर्ष 2024-2025 (FY25) के लिए अंतरिम लाभांश (interim dividend ) घोषित करने के लिए बोर्ड 8 जुलाई को बैठक करेगा। एलिजिबिलिटी के लिए रिकॉर्ड डेट 16 जुलाई निर्धारित की गई है।

Medplus: मेडप्लस की सब्सिडियरी कंपनी, ऑप्टिवल हेल्थ सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को कर्नाटक के सरजापुरा में एक स्टोर के लिए अपने दवा लाइसेंस के एक दिन के निलंबन का सामना करना पड़ा, जिससे संभावित रूप से राजस्व पर 1.39 लाख रुपये का असर पड़ा।

Indiabulls Real Estate: कंपनी ने 20 जून से आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर ‘इक्विनॉक्स इंडिया डेवलपमेंट्स लिमिटेड’ (Equinox India Developments Limited) कर लिया है।

Bajaj Consumer Care: बोर्ड ने बायबैक के लिए एलिजिबल इक्विटी शेयरहोल्डर्स की पहचान करने के लिए रिकॉर्ड डेट 2 जुलाई तय की है।

Dhanlaxmi Bank: अजित कुमार केके (Ajith Kumar K K ) को 20 जून से तीन साल की अवधि के लिए प्रबंध निदेशक (MD) और CEO के रूप में नियुक्त किया गया है।

Tube Investments: ट्यूब इनवेस्टमेंट्स की सब्सिडियरी कंपनी टीएल क्लीन मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड (TL Clean Mobility Private Limite) ने लक्जमबर्ग स्पेशलिस्ट इन्वेस्टमेंट फंड FCP-RAIF को 3.1 करोड़ सीरीज A3 अनिवार्य रूप से कनवर्टिबर प्रेफरेंस शेयर और 50 इक्विटी शेयर अलॉट किए।

Insurance companies: IRDAI का कहना है कि बीमा कंपनियां यूनिट-लिंक्ड या इंडेक्स-लिंक्ड प्रोडक्ट्स को निवेश उत्पादों के रूप में विज्ञापित नहीं कर सकती हैं।

Persistent Systems: परसिस्टेंट सिस्टम्स ने वित्त वर्ष 2023-2024 (FY24) के लिए प्रति इक्विटी शेयर 10 रुपये के लाभांश (dividend) की सिफारिश की है।

Advertisement
First Published - June 21, 2024 | 8:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement