facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks to Watch, March 19: UltraTech से लेकर GR Infra और United Breweries तक, गुरुवार को इन स्टॉक्स में हो सकती है कमाई!

Advertisement

Stocks to watch, 19 March: दिल्लीव्री, बेलराइज़ इंडस्ट्रीज और नैटको फार्मा उन शेयरों में शामिल हैं, जिन पर गुरुवार को नजर रखी जानी चाहिए।

Last Updated- March 19, 2026 | 8:38 AM IST
Stocks to Watch today

Stocks to Watch on March 19: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (19 मार्च) को लगातार तीन ट्रेडिंग सेशन में बढ़त के बाद बड़ी गिरावट में खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 7 बजे 1 प्रतिशत से की गिरावट लेकर कारोबार कर रहा था। यह बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 के गिरावट में खुलने का संकेत देता है। गिफ्ट निफ्टी में यह यह गिरावट तब देखने को मिली जब ईरान ने कहा कि अमेरिका और इजरायल की हवाई हमलों में उसके साउथ पार्स गैस क्षेत्र और आसपास के ढांचे को निशाना बनाया गया है।

इस बीच, गुरुवार को इन स्टॉक्स पर रखें नजर;

UltraTech Cement: कंपनी ने सनश्योर सोलरपार्क सेवन प्राइवेट लिमिटेड में 26.18% हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है। इसके लिए वह ₹19.2 करोड़ तक निवेश करेगी। इसका उद्देश्य ग्रीन एनर्जी की जरूरत पूरी करना, लागत कम करना और नियमों का पालन करना है।

United Breweries: कंपनी को उत्तर प्रदेश में नई ब्रेवरी लगाने के लिए पर्यावरण मंजूरी मिल गई है। यह प्लांट उन्नाव के इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स क्लस्टर में बनेगा और इसकी सालाना उत्पादन क्षमता 13 लाख हेक्टोलिटर होगी।

Delhivery Share: लॉजिस्टिक्स कंपनी ने अपनी इकोनॉमी एयर पार्सल सेवा को अब यूके, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया तक बढ़ा दिया है।

Nazara Technologies Share: गेमिंग कंपनी की यूके स्थित सहायक कंपनी ने Bluetile Games और BestPlay Systems में 50% हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है। इस डील की कीमत लगभग 10.03 करोड़ डॉलर है।

Belrise Industries Share: कंपनी की सहायक कंपनी बेलराइज यूके होल्डिंग्स ने चेस्टर हॉल प्रेसिजन इंजीनियरिंग होल्डिंग्स को पूरी तरह खरीदने के लिए समझौता किया है।

NATCO Pharma Share: कंपनी का बोर्ड 24 मार्च को बैठक करेगा, जिसमें एग्रोकेमिकल्स कारोबार को अलग करके अपनी सहायक कंपनी नैटको क्रॉप हेल्थ साइंसेज में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

Ahluwalia Contracts (India) Share: कंपनी को एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया से ₹393.04 करोड़ का ठेका मिला है। यह राजस्थान में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण से जुड़ा है।

Vedanta Share: खनन क्षेत्र की इस बड़ी कंपनी ने कहा है कि उसका निदेशक मंडल 23 मार्च 2026 को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड पर विचार करने के लिए बैठक करेगा। शेयरधारकों की पात्रता के लिए रिकॉर्ड डेट 28 मार्च 2026 तय की गई है। ट्रेडिंग विंडो 19 मार्च से 25 मार्च 2026 तक बंद रहेगी।

Belrise Industries Share: कंपनी की स्टेप-डाउन सहायक कंपनी, बेलराइज़ यूके होल्डिंग्स ने यूनाइटेड किंगडम स्थित इंजीनियरिंग फर्म चेस्टर हॉल प्रिसीजन इंजीनियरिंग होल्डिंग्स लिमिटेड में 100% हिस्सेदारी अधिग्रहित करने के लिए एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह फर्म एयरोस्पेस, स्पेस और डिफेंस क्षेत्रों को सेवाएं प्रदान करती है।

Advertisement
First Published - March 19, 2026 | 7:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement