facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks to watch on May 6: Tata Power, Sun Pharma, Zydus Life, Nerolac जैसे स्टॉक्स पर रखें नजर; मिल सकता है शानदार मुनाफा

Advertisement

Stocks to watch, Monday, May 6: सन फार्मा ने 3.1 करोड़ डॉलर में Valstar S.A. के 100 प्रतिशत शेयर हासिल करने के लिए एक समझौता किया है।

Last Updated- May 06, 2024 | 9:01 AM IST
Stocks to watch today

Stocks to watch Today : बाजार में चल रही भारी हलचल के बीच आज यानी कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में फिर से रौनक लौट सकती है। ग्लोबल संकेत भी बेहतर मिल रहे हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि शेयर बाजार में आज काफी रौनक देखने को मिलेगी।

पूरे एशिया में, चीन में शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite ) में सोमवार को 0.7 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। ऑस्ट्रेलिया के ASX200 में 0.5 फीसदी और हांगकांग के हैंग सेंग (Hang Seng ) में 0.3 फीसदी का इजाफा देखने को मिला।

एशिया-पेसिफिक रीजन में, वॉल स्ट्रीट की बढ़त को देखते हुए शेयर बाजार सोमवार को पॉजिटिव नोट के साथ खुले। हांगकांग का हैंग सेंग (Hang Seng ) 0.11 प्रतिशत ऊपर था जबकि ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स (S&P/ASX ) 200 0.59 प्रतिशत बढ़ा। जापान का निक्केई (Nikkei) और कोरिया का कोस्पी (Kospi) आज कारोबार के लिए बंद रहेंगे।

वहीं दूसरी ओर अमेरिका की बाजार के तरफ रुख करें तो वॉल स्ट्रीट ताजा गैर-कृषि पेरोल डेटा (nonfarm payrolls data) जारी होने के बाद शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ।

अब घरेलू बाजार की ओर रुख करते हैं। GIFT निफ्टी फ्यूचर्स निफ्टी 50 फ्यूचर्स (Nifty50 futures) के मुकाबले लगभग 111 अंक अधिक कारोबार कर रहा था।

इस बीच, सोमवार, 6 मई को आइये जानते हैं किन स्टॉक्स पर रहेगा ज्यादा फोकस

Kansai Nerolac Paints: कंसाई नेरोलैक पेंट्स के 31 मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही (Q4FY24) के लिए इसके शुद्ध समेकित लाभ (consolidated net profit) में 18.76 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। कर पश्चात इसका लाभ (PAT) Q4 FY24 में 114.29 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही (Q4 FY23) में दर्ज 96.24 करोड़ रुपये से अधिक है।

Q4FY24 में, कंपनी की शुद्ध समेकित कुल आय (net consolidated total income ) 1,801.92 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में दर्ज 1,743.29 करोड़ रुपये से 3.36 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

J&K Bank: जम्मू और कश्मीर बैंक ने शनिवार को 2023-24 के लिए अपना अब तक का सबसे अधिक सालाना मुनाफा 1,767 करोड़ रुपये दर्ज किया। इसके प्रबंध निदेशक (MD) और CEO बलदेव प्रकाश ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष (FY23) के मुकाबले नेट मुनाफा (net profit) 48 प्रतिशत बढ़ा है।

Tata Power: टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) ने शनिवार को बताया कि उसने 460 मेगावाट की फर्म और डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी (Dispatchable Renewable Energy/ FDRE) प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए राज्य के स्वामित्व वाली SJVN लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है।

Craftsman Automation: क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन ने कंपनी की मैटेरियल सब्सिडियरी कंपनी डीआर एक्सियन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (DR Axion India Private Limited) की शेष 24 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक समझौता किया है।

सन फार्मा: कंपनी ने 3.1 करोड़ डॉलर में वाल्स्टार एस.ए. (Valstar S.A. ) के 100 प्रतिशत शेयर हासिल करने के लिए एक समझौता किया है।

Advertisement
First Published - May 6, 2024 | 8:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement