facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Stocks to Watch: Bajaj Finserv से लेकर IndusInd, Vedanta और Tata Motors तक, आज इन स्टॉक्स पर रखें फोकस

Advertisement

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने सौंदर्य एवं व्यक्तिगत देखभाल ब्रांड मिनिमलिस्ट की मूल कंपनी अपराइजिंग साइंस के अधिग्रहण के हिंदुस्तान यूनिलीवर के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

Last Updated- March 18, 2025 | 8:53 AM IST
Stocks to watch today

Stocks to Watch today: वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच भारतीय बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 के मंगलवार (18 मार्च) को मजबूती के साथ खुल सकते हैं। अमेरिका के रिटेल बिक्री के मजबूत आंकड़ों के कारण वैश्विक बाजारों में तेजी देखी गई। सुबह 7:37 बजे गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 22,747 पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव 22,584.30 से 150 अंक अधिक है।

इस बीच आज इन शेयरों पर रखें फोकस;

IndusInd Bank share price: मूडीज रेटिंग्स ने बैंक के बेसलाइन क्रेडिट असेसमेंट (बीसीए) को डाउनग्रेड करने के लिए समीक्षा के तहत रखा है। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक को अपने डेरिवेटिव खातों में खामियां मिलने के बाद “अपर्याप्त आंतरिक नियंत्रण” की चिंता जताई थी।

Zomato share price: कंपनी को दिवालियापन याचिका का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जोमैटो के एक ऑपरेशनल क्रेडिटर ने अपनी पिछली याचिका को बहाल करने के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) का दरवाजा खटखटाया है।

Bajaj Finserv share price: कंपनी ने कहा कि उसने दोनों बीमा संयुक्त उद्यमों में 24,180 करोड़ रुपये में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एलियांज एसई के साथ शेयर खरीद समझौते (एसपीए) पर साइन किए हैं।

Hindustan Unilever share price: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने सौंदर्य एवं व्यक्तिगत देखभाल ब्रांड मिनिमलिस्ट की मूल कंपनी अपराइजिंग साइंस के अधिग्रहण के हिंदुस्तान यूनिलीवर के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

Religare Enterprises share price: कंपनी के बोर्ड ने आरईएल और उसकी सहायक कंपनियों: रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड और रेलिगेयर हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड की गवर्नेंस समीक्षा का आदेश दिया है।

Advertisement
First Published - March 18, 2025 | 8:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement