facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks to Watch today: Acme Solar से लेकर Indian Oil और Power Grid तक, गुरुवार को इन स्टॉक्स में हो सकती है कमाई

Advertisement

Stocks to Watch today, April 2, 2026: ल्यूपिन, ज्युबिलेंट फूडवर्क्स और लेमन ट्री होटल्स भी नजर रखने लायक टॉप स्टॉक्स में शामिल हैं।

Last Updated- April 02, 2026 | 8:52 AM IST
Stocks to Watch today

Stocks to Watch today, April 2, 2026: एशियाई बाजारों से कमजोर रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (2 अप्रैल) को बड़ी गिरावट में खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स (Gift Nifty Futures) सुबह 8 बजे 442 अंक की गिरावट 22,408 पर चल रहा था। यह बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 (Nifty-50) के गिरावट में खुलने का संकेत देता है। एशियाई कारोबार के दौरान अमेरिकी शेयर फ्यूचर्स बाजार में तेज गिरावट देखी गई। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के अधिक सैन्य आक्रामकता के संकेत देने के बाद पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव को लेकर चिंताएं फिर बढ़ गईं।

इस बीच, गुरुवार को इन स्टॉक्स पर रखें नजर (Stocks to Watch):

Banking Stocks: इंडियन बैंक, कर्नाटक बैंक, करूर वैश्य बैंक समेत कई बैंकों के शेयर आज फोकस में रहेंगे। इन बैंको ने जनवरी–मार्च तिमाही के बिजनेस अपडेट जारी किए हैं।

Auto Stocks: हीरो मोटोकॉर्प, मारुति सुजुकी और टीवीएस मोटर कंपनी सहित कई ऑटो कंपनियों के शेयर भी आज चर्चा में रहेंगे। उन्होंने मार्च 2026 के बिक्री आंकड़े जारी किए हैं।

Acme Solar Holdings: कंपनी ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एसीएमई सन पावर प्राइवेट लिमिटेड के जरिए राजस्थान के फलोदी और जोधपुर जिले के बाप तहसील के बड़ी सिद गांव में स्थित बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) परियोजना की 300 मेगावाट/1409.34 मेगावाट घंटा क्षमता में से चौथे चरण की 33.333 मेगावाट/160.48 मेगावाट घंटा क्षमता चालू कर दी है।

Indian Oil Corporation: सरकारी कंपनी ने बताया कि उसके रिफाइनरी ने 7.54 करोड़ मीट्रिक टन का अब तक का सबसे अधिक कच्चे तेल का प्रोसेस किया। इसमें 99.5 प्रतिशत परिचालन विश्वसनीयता रही। वित्त वर्ष 26 में पाइपलाइन के जरिए परिवहन भी रिकॉर्ड 10.53 करोड़ मीट्रिक टन तक पहुंच गया।

Lupin: दवा कंपनी ने जानकारी दी कि उसकी सहयोगी इकाई फिलीपींस की मल्टीकेयर फार्मास्यूटिकल्स में 43.38 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। यह सौदा करीब 3.96 करोड़ डॉलर तक का हो सकता है, जिससे कंपनी फिलीपींस बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

Lemon Tree Hotels: कंपनी ने श्रीनगर में ‘कीज प्राइमा बाय लेमन ट्री होटल्स’ के लिए लाइसेंस समझौता किया है। इस प्रॉपर्टी का संचालन कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी कार्नेशन होटल्स प्राइवेट लिमिटेड करेगी।

Yes Bank: निजी क्षेत्र के इस बैंक ने एस अनंथारामन को मुख्य जोखिम अधिकारी (CRO) नियुक्त किया है। वे बैंक के पूरे जोखिम ढांचे का नेतृत्व करेंगे। इसमें क्रेडिट पॉलिसी, ऑपरेशनल और एंटरप्राइज जोखिम, बाजार जोखिम, सूचना सुरक्षा, मॉडल गवर्नेंस, डेटा एनालिटिक्स और डेटा सुरक्षा शामिल हैं।

Power Grid Corporation of India: कंपनी को ‘टुमकुर-II में अतिरिक्त नवीकरणीय ऊर्जा (2.7 गीगावाट) के एकीकरण’ के लिए इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम स्थापित करने के प्रोजेक्ट में टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली के तहत सफल बोलीदाता घोषित किया गया है। यह परियोजना बिल्ड, ओन, ऑपरेट और ट्रांसफर (BOOT) आधार पर होगी।

Glenmark Pharmaceuticals: कंपनी ने अमेरिका में अपने नाक के स्प्रे ‘रायल्ट्रिस’ के व्यावसायीकरण और वितरण को सीधे खुद संभालने का फैसला किया है, ताकि अपने इनोवेटिव पोर्टफोलियो और बाजार में मौजूदगी को मजबूत किया जा सके।

Inox Clean Energy: कंपनी ने मैक्वेरी के स्वामित्व वाली नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी ‘वाइब्रेंट एनर्जी’ का अधिग्रहण करीब ₹5,000 करोड़ के एंटरप्राइज वैल्यू पर किया है।

Advertisement
First Published - April 2, 2026 | 8:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement