facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks to Watch today: Wipro से लेकर Jio Fin, BPCL और RVNL तक, शुक्रवार को ये स्टॉक्स करा सकते है कमाई

Advertisement

Stocks to watch today: Wipro, Angel One, Jio Financial Services, HDFC Life, BPCL, Waaree Renewable और RVNL आज फोकस में रहने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल हैं।

Last Updated- April 17, 2026 | 8:39 AM IST
Stocks To watch today

Stocks to watch today, 17 April 2026: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के अंतिम ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार (17 अप्रैल) को सपाट रुख के साथ खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 7:55 बजे 8 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,179 पर चल रहा था। यह बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 के सपाट रुख के साथ खुलने का संकेत देता है।

इस बीच, शुक्रवार को इन स्टॉक्स पर रखें नजर (Stocks to Watch):

Q4 Results today: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, बजाज कंज्यूमर केयर, आदित्य बिड़ला मनी, हैथवे केबल एंड डाटाकॉम और मास्टेक लिमिटेड आज अपने चौथी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगे।

Wipro Share: वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में विप्रो का शुद्ध लाभ एक साल पहले की तुलना में 1.9 फीसदी घटकर 3,502 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी के राजस्व में इजाफा हुआ था। हालांकि तिमाही आधार पर राजस्व 12.3 फीसदी बढ़ा है। 31 मार्च को समाप्त तिमाही में राजस्व पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 7.7 प्रतिशत बढ़कर 24,236 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही आधार पर राजस्व में 2.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई। ब्लूमबर्ग के विश्लेषकों के अनुमान से लाभ का आंकड़ा थोड़ा ही कुछ कम रहा, जबकि राजस्व उम्मीदों से कम रहा। ब्लूमबर्ग के विश्लेषकों ने 24,269 करोड़ रुपये के राजस्व के साथ 3,501 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ का अनुमान जताया था।

HDFC Life Insurance: वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (जनवरी से मार्च) में एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस का मुनाफा 4 प्रतिशत पर स्थिर रहकर 495.6 करोड़ रुपये हो गया है। इस पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व माल संहिता नियमों का असर पड़ा है। इसके अलावा बीमा कंपनी ने बताया कि उसकी मूल कंपनी एचडीएफसी बैंक तरजीही शेयर जारी करके 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे जीवन बीमा कंपनी में उसकी हिस्सेदारी 50.2 प्रतिशत से बढ़कर 50.5 प्रतिशत हो जाएगी।

Waaree Renewable Technologies: वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज का चौथी तिमाही (Q4FY26) में मुनाफा सालाना आधार पर 66 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज करते हुए 155.72 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी की संचालन से आय 1102.40 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 476.58 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 478.65 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 228.92 करोड़ रुपये था।

BPCL: सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने कहा है कि उसकी तेल और खोज परियोजनाओं से जुड़ी सहायक कंपनी भारत पेट्रो रिसोर्सेज लिमिटेड (BPRL) ब्राजील स्थित एक तेल और गैस परियोजना में करीब 2.8 अरब डॉलर का निवेश करेगी।

Angel One: एंजेल वन ने चौथी तिमाही (Q4FY26) में 320 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो तिमाही-दर-तिमाही 19 प्रतिशत और साल-दर-साल 84 प्रतिशत अधिक है। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल समेकित सकल आय 1467 करोड़ रुपये रही, जो तिमाही-दर-तिमाही 9.7 प्रतिशत और साल-दर-साल 39 प्रतिशत बढ़ी है।

VST Industries: कंपनी ने चौथी तिमाही (Q4FY26) में अपने शुद्ध लाभ में 100 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की है, जो 11.67 करोड़ रुपये रहा। यह बढ़त 86.9 करोड़ रुपये के असाधारण लाभ के कारण आई। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 53 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। तिमाही के दौरान कंपनी की संचालन से आय सालाना आधार पर 52 प्रतिशत बढ़कर 689 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा, बोर्ड ने 12 रुपये प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है।

RVNL: आरवीएनएल 968 करोड़ रुपये के ईस्ट कोस्ट रेलवे ऑर्डर के लिए सबसे कम बोलीदाता (L1) के रूप में उभरी है। कंपनी ने 10 जुलाई को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

Ashok Leyland: कमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में मांग बनी हुई है। हालांकि, यूएई स्थित उसकी यूनिट में सप्लाई-चेन में व्यवधान के कारण उत्पादन पर कुछ असर पड़ा है। कंपनी के प्रेसिडेंट (LCV, IO, डिफेंस और पावर सॉल्यूशंस) अमनदीप सिंह ने कहा कि पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात के कारण कच्चे माल की कमी और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी दिक्कतें कुछ समय तक प्रभाव डाल सकती हैं, लेकिन स्थिति जल्द ही सामान्य होने की उम्मीद है।

Paras Defence: पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज ने अमेरिका की कंपनी बैंडक एविएशन इंक (डीबीए नॉर्थस्टार) के साथ एक समझौता किया है। कंपनी ने कहा कि इस समझौते के जरिए वह भारतीय सशस्त्र बलों के लिए एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग की सिद्ध तकनीक और सपोर्ट सेवाएं उपलब्ध करा सकेगी।

 

Advertisement
First Published - April 17, 2026 | 8:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement