facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks to Watch: आज TCS, L&T, Dr Reddy’s, Policybazaar, Coromandel पर निवेशकों का फोकस, देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

आज सुबह एशियाई शेयरों में भी गिरावट आई। जापान का निक्केई, दक्षिण कोरिया में कोप्सी 0.45 फीसदी तक गिरे. हैंग सेंग 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ घाटे में रहा।

Last Updated- January 31, 2024 | 9:19 AM IST
bank stocks

Stocks to Watch today, 31 January: भारतीय शेयर बाजार के इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी की बुधवार को शुरुआत धीमी रह सकती है। यूएस फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बैठक के नतीजों पर वैश्विक बाजार की नजरें टिकी हुई है। सुबह 7:30 बजे, गिफ्ट निफ्टी वायदा निफ्टी वायदा के आखिरी बंद स्तर पर 21,640 पर लगभग सपाट था।

अमेरिका की स्टॉक मार्केट में कल एसएंडपी 500 में 0.06 प्रतिशत की गिरावट, नैस्डैक में 0.76 प्रतिशत की गिरावट आई लेकिन डॉव में 0.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

आज सुबह एशियाई शेयरों में भी गिरावट आई। जापान का निक्केई, दक्षिण कोरिया में कोप्सी 0.45 फीसदी तक गिरे. हैंग सेंग 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ घाटे में रहा।

इस बीच आज के कारोबार में इन शेयरों पर फोकस रहेगा;

Q3 earnings today: सन फार्मा, गोदरेज कंज्यूमर, अंबुजा सीमेंट्स, अमारा राजा, अदाणी विल्मर, बैंक ऑफ बड़ौदा, कार्बोरंडम यूनिवर्सल, डाबर इंडिया और डीबी रियल्टी सहित अन्य कंपनियां आज अपने तिमाही नतीजों के ऐलान करेंगी।

New Listing: नोवा एग्री टेक (Nova Agri Tech) का आईपीओ आज बाजार में लिस्ट होगा। प्राइस बंद 41 रुपये है।

L&T: लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने Q3FY24 के लिए शुद्ध लाभ में 15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,947 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: L&T दुबई में स्थापित करेगा सोलर पावर प्लांट, कंपनी ने BSE को दी जानकारी

Dr Reddy’s: तीसरी तिमाही के दौरान इसका मुनाफा 11 प्रतिशत बढ़कर 1,379 करोड़ रुपये हो गया, जबकि समेकित राजस्व 7 प्रतिशत बढ़कर 7,215 करोड़ रुपये हो गया।

PB Fintech: पॉलिसीबाजार की मूल कंपनी ने एक साल पहले 87 करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे के मुकाबले तीसरी तिमाही में 37 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। राजस्व सालाना आधार पर 43 फीसदी बढ़कर 871 करोड़ रुपये हो गया।

TCS: यह यूके स्थित बीमा, धन और रिटायरमेंट बिजनेस कंपनी के व्यवसाय और ग्राहक अनुभव को “परिवर्तित” करने के लिए अवीवा के साथ अपनी साझेदारी को 15 साल तक बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें: Indian Stock Market: बेंचमार्क सूचकांकों के मुकाबले भारतीय बैंकिंग शेयरों में गिरावट

Petronet LNG: कंपनी का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 1.2 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 1,190.3 करोड़ रुपये रहा।

Coromandel International: मुरुगप्पा समूह की कंपनी का मुनाफे अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 57 प्रतिशत घटकर 228 करोड़ रुपये रह गया है। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 527 करोड़ रुपये था।

Voltas: वोल्टास का नेट लॉस चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कम होकर 27.6 करोड़ रुपये पर आ गया। एक साल पहले की सामान अवधि में यह 110.5 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - January 31, 2024 | 9:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement