facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Stocks to Watch Today: RIL, Paytm, Inox Wind समेत इन कंपनियों के स्टॉक्स पर रखें नजर, करवा सकते हैं कमाई

Stocks to Watch Today: हैंग सेंग सूचकांक में 0.8 प्रतिशत की बढ़त हुई, इसके बाद ASX200 में 0.5 प्रतिशत की तेजी दिखी। निक्केई और कोस्पी में 0.15 प्रतिशत की मामूली बढ़त रही।

Last Updated- April 23, 2024 | 9:12 AM IST
Stocks To watch
Representative Image

Stocks to Watch on Tuesday, April 23: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के बीच आज यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार का ध्यान स्टॉक-विशिष्ट कार्रवाई पर केंद्रित हो सकता है।

सुबह 8:30 बजे, Gift Nifty 22,390 के आसपास कारोबार करता दिखा। वैश्विक स्तर पर, शंघाई कंपोजिट को छोड़कर सभी पॉजिटिव सेक्टर में कारोबार करते दिखे। हैंग सेंग सूचकांक में 0.8 प्रतिशत की बढ़त हुई, इसके बाद ASX200 में 0.5 प्रतिशत की तेजी दिखी। निक्केई और कोस्पी में 0.15 प्रतिशत की मामूली बढ़त रही।

वहीं, एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट में क्रमशः 0.87 प्रतिशत और 1.11 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.67 प्रतिशत चढ़ गया।

बाजार में पॉजिटिव रुझानों के बीच आज इन कंपनियों के स्टॉक्स पर रखें फोकस-

Q4FY24 earnings on April 23:

आज ये कंपनियां अपने मार्च तिमाही के नतीजों की घोषणा करने वाली हैं- Tata Consumer Products, ICICI Prudential Life Insurance Company, Tata Elxsi, Mahindra & Mahindra Finance, MCX, Huhtamaki India, Cyient DLM, and 360 One WAM.

यह भी पढ़ें: Stock Market Today: एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, जानिए कैसी रहेगी भारतीय शेयर बाजार की चाल?

Reliance Industries:

रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) का समेकित शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2023-24 की मार्च तिमाही में 1.8 प्रतिशत कम रहा है। अधिक कर व्यय के कारण कंपनी के शुद्ध मुनाफे में यह गिरावट देखने को मिली है। मार्च 2024 में समाप्त तिमाही में आरआईएल का शुद्ध मुनाफा 18,951 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 1.8 प्रतिशत कमजोर रहा।

Adani Enterprises:

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार नियामक सेबी ने पाया है कि अदाणी ग्रुप की कंपनियों में निवेश करने वाले बारह ऑफशोर फंड डिस्क्लोजर रूल्स का उल्लंघन और निवेश सीमा का उल्लंघन किया था।

Paytm:

फिनटेक दिग्गज ने सोमवार को यूपीआई भुगतान पर यूपीआई और क्रेडिट कार्ड के लिए दो मेड-इन-इंडिया साउंडबॉक्स लॉन्च किए।

Wipro:

कंपनी की स्टेप-डाउन इकाई Synchrony Global को स्वेच्छा से डिजॉल्व कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Paytm के सभी व्यापारियों का येस बैंक में ट्रांसफर पूरा

Hero MotoCorp:

सीटीओ अरुण जौरा ने 30 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

PSP Projects:

कंपनी ने 22 अप्रैल को अपना क्यूआईपी इश्यू खोला। फ्लोर प्राइस रुपये 682.59 प्रति शेयर तय किया गया है।

Inox Wind:

आईनॉक्स विंड ने साउथ इंडिया में एक प्रोजेक्ट के लिए 210 मेगावाट पवन टरबाइन की सप्लाई का ऑर्डर हासिल कर लिया है। यह ऑर्डर इंडियन इंडिपेंडेंट पावर प्रोडक्ट हीरो फ्यूचर एनर्जीज (एचएफई) को दिया गया।

Indian Overseas Bank:

कंपनी कर्ज के जरिए 1,000 करोड़ रुपये और इक्विटी के जरिए 5,000 करोड़ रुपये जुटाएगी।

First Published - April 23, 2024 | 9:12 AM IST

संबंधित पोस्ट