facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks to Watch today: GAIL से लेकर Waaree Energies और ONGC तक, मंगलवार को इन स्टॉक्स में दिखेगा एक्शन

Advertisement

Stocks to Watch today, July 29: गेल, अदाणी -टोटल गैस, वारी एनर्जीज, गो डिजिट, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, एनटीपीसी और एलएंडटी आज स्टॉक्स टू वॉच की लिस्ट में शामिल हैं।

Last Updated- July 29, 2025 | 8:59 AM IST
Stocks to watch today

Stocks to Watch Today, Tuesday, July 29, 2025: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार (29 जुलाई) को सपाट या लाल निशान में खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 8 बजे 45 अंक की गिरावट के साथ 24,664 पर चल रहा था। यह बाजार के गिरावट में खुलने का संकेत देता है। इससे पहले सोमवार को बाजार गिरावट में बंद हुए।

इस, बीच मंगलवार (29 जुलाई) को इन स्टॉक्स पर रखें फोकस

Adani Green Energy: कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने बीती तिमाही कुल 713 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। यह पिछले साल की इसी तिमाही के 446 करोड़ रुपये के मुकाबले 60 फीसदी ज्यादा है। अगर तिमाही-दर-तिमाही आधार पर देखें, तो यह मुनाफा जनवरी-मार्च 2025 के 230 करोड़ रुपये से 210 फीसदी अधिक है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में यह बताया।

Gail (India): पीएसयू कंपनी का जून तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 25.5 प्रतिशत घटकर 2,369.20 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 3,182.93 करोड़ रुपये था। वहीं, तिमाही आधार पर मुनाफा 4.9 फीसदी घट गया। पिछली तिमाही में यह 2,491.76 करोड़ रुपये था।

Adani-Total Gas: कंपनी का जून तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 8 फीसदी घटकर 162 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 176 करोड़ रुपये था। यह गिरावट सस्ती घरेलू उत्पादित गैस की आपूर्ति में कटौती के कारण इनपुट कीमतों में वृद्धि के कारण आई।

Torrent Pharmaceuticals: टॉरंट फार्मास्युटिकल्स ने जून तिमाही (वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही) के दौरान समेकित शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और यह बढ़कर 548 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में 457 करोड़ रुपये था।

Waaree Energies: कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 92.68 प्रतिशत बढ़कर 772.89 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 401.13 करोड़ रुपये था।

IndusInd Bank: प्राइवेट सेक्टर बैंक का मुनाफा अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 72 प्रतिशत गिरकर 604 करोड़ रुपये रह गया। मुख्य और गैर-मुख्य दोनों परिचालनों से कम आय के अलावा रिटेल लोन के लिए हाई प्रोविजन से भी दबाव पड़ा।

Premier Energies: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी प्रीमियर एनर्जीज का वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट 55 प्रतिशत बढ़कर 307.8 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का गत वित्त वर्ष 20224-25 की इसी तिमाही में मुनाफा 198.1 करोड़ रुपये रहा था। प्रीमियर एनर्जीज की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 1,668.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,869.6 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement
First Published - July 29, 2025 | 8:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement