facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks To Watch: ZEEL, Anupam Rasayan, JSW Energy, EPACK Durable और HCLTech जैसे स्टॉक्स पर रहेगा फोकस

Advertisement

Stocks to Watch Today: एशिया बाजार में, कोस्पी 1.4 प्रतिशत गिरा, जबकि निक्केई और एएसएक्स200 प्रत्येक में 1 प्रतिशत की गिरावट आई। हैंग सेंग 0.3 फीसदी के नीचे फिसला।

Last Updated- April 03, 2024 | 9:14 AM IST
stocks to buy
Representative Image

Stocks to Watch on Wednesday, April 3: ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच आज यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में एक्शन देखने को मिल सकता है।

सुबह 8:30 के करीब, Gift Nifty 22,450 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

एशिया बाजार में, कोस्पी 1.4 प्रतिशत गिरा, जबकि निक्केई और एएसएक्स200 प्रत्येक में 1 प्रतिशत की गिरावट आई। हैंग सेंग 0.3 फीसदी के नीचे फिसला।

अमेरिकी बाजार में, डॉव जोन्स लगभग 400 अंक या 1 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 0.72 प्रतिशत फिसल गया। नैस्डैक कंपोजिट में 0.95 फीसदी की गिरावट आई।

इस बीच, आज बाजार में इन कंपनियों के स्टॉक्स पर निवेशकों का फोकस रहेगा-

Zee Entertainment Enterprises:
मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, पुनित गोयनका, कंपनी की विकास योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने के आधार पर अपने वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती करेंगे।

Ultratech Cement:
भारत की सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता अपनी चल रही विस्तार योजनाओं के तहत अगले तीन वर्षों में 32,400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके अलावा, कंपनी ने पहले अपनी सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को 200 मिलियन टन प्रति वर्ष (mtpa) के करीब बढ़ाने की योजना बताई थी।

JSW Energy:
JSW एनर्जी के बोर्ड ने QIP के जरिए 5,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दे दी है। फ्लोर प्राइस 510.09 रुपये तय किया गया है, जो कंपनी के लास्ट क्लोजिंग प्राइस से 6 प्रतिशत के डिस्काउंट पर है।

PC Jeweller, Karur Vysya Bank:
Karur Vysya Bank ने PC Jeweller द्वारा प्रस्तुत ‘वन टाइम सेटलमेंट’ प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

HCL Tech:
कंपनी की शाखा ने यूएस-आधारित State Street के साथ ज्वाइंट वेंचर में 172.5 मिलियन डॉलर में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी का विनिवेश पूरा किया।

DroneAcharya Aerial Innovations:
DroneAcharya Aerial Innovations ने यूके (United Kingdom) से ड्रोन और जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम (GIS) डेटा प्रोसेसिंग के लिए 4.67 करोड़ रुपये का एक महत्वपूर्ण वर्क ऑर्डर प्राप्त किया है।

EPACK Durable:
इसे व्हाइट गुड्स के लिए पीएलआई योजना के तहत 15 करोड़ रुपये का पहला इंसेंटिव मिला है।

Olectra Greentech:
कंपनी ने इलेक्ट्रिक बसों के मैन्युफैक्चरिंग और रखरखाव के लिए BYD ऑटो इंडस्ट्री के साथ सहयोग समझौते को 31 दिसंबर, 2030 तक बढ़ा दिया।

Advertisement
First Published - April 3, 2024 | 9:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement