facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मजबूत वृ​द्धि, मार्जिन से वरुण बेवरिजेस की बढ़ेगी मिठास, ब्रोकरेज ने बढ़ाए आय अनुमान

Advertisement

ऐंटीक स्टॉक ब्रोकिंग के अभिजीत कुंडू का मानना ​​है कि अभी तक के अनुकूल मौसम को देखते हुए जून तिमाही में और भी बेहतर वृद्धि के रुझान देखने को मिल सकते हैं

Last Updated- April 29, 2026 | 11:12 PM IST
Varun Beverages

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय परिचालन में मजबूत वृद्धि की मदद से वरुण बेवरिजेस ने मार्च तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। इस तिमाही में मजबूत परिचालन प्रदर्शन के अलावा कंपनी अल्पाव​धि बिक्री और मार्जिन दृष्टिकोण को लेकर भी सकारात्मक है।

दमदार बिक्री के अनुमान और हाल के अ​धिग्रहणों के एकीकरण को देखते हुए ब्रोकरेज फर्मों ने वित्त वर्ष 2027 के लिए इस शेयर पर अपने आय अनुमान बढ़ा दिए हैं। पिछले एक महीने में इस शेयर ने जहां 33 प्रतिशत की तेजी के साथ शानदार प्रदर्शन किया है, वहीं दूसरी तरफ इसका मजबूत आउटलुक और कीमत लक्ष्य संकेत देते हैं कि मौजूदा स्तर से भी इसमें और बढ़त देखने को मिल सकती है।

संयुक्त आधार पर बिक्री में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसका मुख्य कारण बिक्री में 16 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि और प्रा​प्तियों में 1.6 प्रतिशत की बढ़त थी। भारत में बिक्री में 14.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि अंतरराष्ट्रीय परिचालन में 21.4 प्रतिशत का इजाफा देखा गया। लिहाजा, सभी भौगोलिक इलाकों में बेचे गए कुल केस (पेटियों) की संख्या 36.3 करोड़ तक पहुंच गई। प्रति केस 174 रुपये की शुद्ध प्राप्ति मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय कारोबार से बढ़ी, जिसका कारण अनुकूल मुद्रा दरें थीं। घरेलू बाजर में पैक के आकार में वृद्धि और लक्षित कीमत पर नए उत्पाद पेश करने के कारण 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई।

आगे की संभावनाओं पर ऐंटीक स्टॉक ब्रोकिंग के अभिजीत कुंडू का मानना ​​है कि अभी तक के अनुकूल मौसम को देखते हुए जून तिमाही में और भी बेहतर वृद्धि के रुझान देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही, पिछले साल का आधार कम होने से कैलेंडर वर्ष 2026 में वृद्धि में जबरदस्त उछाल की उम्मीद है। समेकित आधार पर, ब्रोकरेज का मानना ​​है कि अफ्रीका में मजबूत वृद्धि, क्षमता विस्तार और डेरी उत्पादों, एनर्जी ड्रिंक्स और स्नैक्स जैसी नई श्रे​णियों के विस्तार से कंपनी के लिए लंबे समय तक टिकाऊ वृद्धि की संभावना बनती है।

Advertisement
First Published - April 29, 2026 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement