facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कमजोर मार्केट सेंटीमेंट में भी Nexus Select Trust RIET की मजबूत लिस्टिंग, शेयरों में दिखी तेजी

Advertisement
Last Updated- May 19, 2023 | 12:20 PM IST
Laxmi Dental IPO

Nexus Select Trust REIT के शेयर की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग हो गई है। कंपनी के शेयरों की आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी मजबूती के साथ शुरुआत हुई है।

बता दें कि कंपनी के शेयर BSE पर आज सुबह 10 बजे 100 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 102.27 रुपये पर लिस्ट हुआ। इसी के साथ ही निवेशकों को प्रति शेयर सवा दो रुपये से ज्यादा का प्रॉफिट हुआ है। बता दें कि 2019 के बाद से यह एक्सचेंजों पर चौथी REIT लिस्टिंग है।

विश्लेषकों ने बड़े पैमाने पर REIT के लिए 3-5 फीसदी लिस्टिंग प्रीमियम की उम्मीद की थी।

बता दें कि लिस्टिंग के बाद भी कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली। सुबह 10:30 बजे, लिस्टिंग होने के बाद भी कंपनी का शेयर BSE पर 104.32 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इससे पहले कंपनी के IPO का ओवरसब्सक्रिप्शन हो गया था। इसे हर कैटेगरी के निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया था।

बता दें कि नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट ने एंकर इन्वेस्टर्स से ही प्री-आईपीओ में 1440 करोड़ रुपये जुटा लिए थे। कंपनी ने IPO के प्राइस बैंड 95 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया था। इस लिहाज से एक लॉट में निवेशकों को 150 शेयर मिले।

नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट REIT के IPO का साइज 4000 करोड़ रुपए था, जिसे बाद में घटा दिया गया। कंपनी ने IPO में 1400 करोड़ रुपए के फ्रेश शेयर जारी किए। इसके साथ ही 1800 करोड़ रुपये के शेयरों की ऑफर फॉर सेल के तहत बिक्री हुई है।

घरेलू मार्केट में नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट से पहले तीन रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT)- एंबेसी ऑफिस पार्क आरईआईटी, माइंडस्पेस बिजनेस पार्क आरईआईटी और ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट, लिस्टेड थे।

बता दें कि नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट देश का सबसे बड़ा मॉल प्लैटफॉर्म है। कंपनी के पोर्टफोलियो में 17 हाई क्वालिटी एसेट्स हैं। भारत के 14 प्रमुख शहरों में रणनीतिक स्थानों पर कंपनी के रियल एस्टेट एसेट्स हैं।

बता दें कि इस ऑफर के लीड मैनजर – मॉर्गन स्टेनली, जेपी मॉर्गन, कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, BoA ML हैं।

REIT ग्लोबल मार्केट में एक पॉपुलर इनवेस्टमेंट इंस्ट्रुमेंट माना जाता है, जिसे भारत में रियल सेक्टर के निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कुछ साल पहले ही लाया गया था।

Advertisement
First Published - May 19, 2023 | 12:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement