facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बेहतर नतीजों ने कैपिटल मार्केट की कंपनियों के शेयरों को उछाला, ऐंजल वन और ग्रो में 9% तक उछाल

Advertisement

सिटी ने ऐंजल वन और ग्रो दोनों पर कवरेज शुरू किया है। उसने रिटेल ब्रोकिंग क्षेत्र में संरचनात्मक बदलाव का हवाला देते हुए खरीद की रेटिंग दी है

Last Updated- January 16, 2026 | 10:26 PM IST
Stocks To Watch Today

उत्साहजनक तिमाही परिणामों और उनकी दीर्घकालिक वृद्धि संभावनाओं की उम्मीदों के कारण पूंजी बाजार से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को तेजी आई। एचडीएफसी ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी, आईसीआईसीआई प्रू एएमसी, ऐंजल वन और ग्रो की मूल कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स और 360 वन डब्ल्यूएएम में 2 से लेकर 9 फीसदी की बढ़त हुई।

बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के शेयरों में 5.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। हालांकि कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 28 फीसदी घटकर 547 करोड़ रुपये रह गया। लेकिन राजस्व में 25 फीसदी की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई और यह 1,216 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जिससे निवेशकों को वृद्धि की रफ्तार पर भरोसा मिला।

एंजल वन के शेयर 9 फीसदी के इजाफे के साथ 2,756 रुपये पर बंद हुए। हालांकि कंपनी के लाभ में सालाना आधार पर 4.5 फीसदी की गिरावट और राजस्व में 5.8 फीसदी की मामूली बढ़त हुई। लेकिन तिमाही आधार पर प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। राजस्व में तिमाही आधार पर 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। शुद्ध लाभ पिछली तिमाही की तुलना में 27 फीसदी बढ़ गया।

Also Read: Budget 2026: 1 फरवरी, रविवार को भी खुले रहेंगे शेयर बाजार, BSE और NSE का बड़ा ऐलान

सिटी ने ऐंजल वन और ग्रो दोनों पर कवरेज शुरू किया है। उसने रिटेल ब्रोकिंग क्षेत्र में संरचनात्मक बदलाव का हवाला देते हुए खरीद की रेटिंग दी है। एक नोट में सिटी ने कहा कि बड़े पैमाने वाले खुदरा प्लेटफॉर्म एक ही स्थान पर वित्तीय सेवाएं मुहैया कराने वाले प्लेटफॉर्म बन रहे हैं और वे व्यापक योजनाओं की पेशकश कर रहे हैं।

ऐंजल वन के लिए सिटी ने कंपनी की आक्रामक ग्राहक अधिग्रहण रणनीति और चुस्त परिचालन का जिक्र किया जबकि ग्रो के लिए उसने विशिष्ट बाजार नेतृत्व और किफायती कारोबारी मॉडल को प्रमुख सकारात्मक पहलू बताया।

Advertisement
First Published - January 16, 2026 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement