facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DMart: Q3 अपडेट के दम पर दमानी पोर्टफोलियो स्टॉक में जोरदार उछाल, 15 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी

Advertisement

डीमार्ट का शेयर बीएसई (BSE) पर 15.12% चढ़कर 4,165 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई पर यह 15.36% तक चढ़ गया।

Last Updated- January 14, 2025 | 10:50 PM IST
DMart share price

DMart Share Price: डीमार्ट ब्रांड नाम से रिटेल चेन चलाने वाली कंज्यूमर सेक्टर कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट के शेयर शुक्रवार (3 जनवरी) को इंट्रा-डे ट्रेड में 15 प्रतिशत तक उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह जोरदार तेजी दरअसल तीसरी तिमाही के अपडेट जारी करने के बाद आई है।

भारत के दिग्गज उद्योगपति और जाने माने इन्वेस्टर राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) की कंपनी डीमार्ट (DMart) ने गुरुवार (2 जनवरी) को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही का अपना अपडेट जारी किया।

शेयर बाजार को दी गई सूचना के मुताबिक, 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए डीमार्ट (DMart) का स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 15,565.23 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 11,304.58 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन रेवेन्यू रहा था।

डीमार्ट का शेयर 15.12% तक चढ़ा

तीसरी तिमाही का अपडेट जारी करने बाद शुक्रवार को कंपनी के शेयरों जोरदार खरीदारी देखने को मिली। डीमार्ट का शेयर बीएसई (BSE) पर 15.12% चढ़कर 4,165 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई पर यह 15.36% तक चढ़ गया।

राधाकिशन दमानी और उनकी फैमिली द्वारा चलाई जा रही डीमार्ट महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, एनसीआर, तमिलनाडु, पंजाब और राजस्थान में होम और पर्सनल केयर प्रोडकीस की रिटेल बिक्री करती है।

लो, D’Mart को लेकर आ गई बड़ी खबर, FMCG की टॉप कंपनी से लाए नया CEO, पढ़े विस्तार से

Advertisement
First Published - January 3, 2025 | 1:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement