facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stylework IPO: स्टाइलवर्क की अगले दो साल में लिस्टिंग की योजना, लाएगी ₹830 करोड़ का आईपीओ

Advertisement

इससे पहले कंपनी 3 करोड़ डॉलर के प्री-आईपीओ राउंड से पूंजी जुटाएगी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह-संस्थापक स्पर्श खंडेलवाल ने यह जानकारी दी।

Last Updated- June 19, 2025 | 10:29 PM IST
Jinkushal Industries IPO GMP

को-वर्किंग स्पेस एग्रिगेटर स्टाइलवर्क ने अगले दो वर्षों में सूचीबद्ध होने की योजना बनाई है। कंपनी का आईपीओ 10 करोड़ डॉलर (830 करोड़ रुपये) का होगा। इससे पहले कंपनी 3 करोड़ डॉलर के प्री-आईपीओ राउंड से पूंजी जुटाएगी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह-संस्थापक स्पर्श खंडेलवाल ने यह जानकारी दी।

बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, ‘प्री-आईपीओ राउंड 3 करोड़ डॉलर का होगा, जिसमें 2 करोड़ डॉलर इक्विटी और 1 करोड़ डॉलर का वेंचर शामिल होगा। यह आईपीओ 10 करोड़ डॉलर तक जा सकता है। यह हमारी वित्त वर्ष 2027-वित्त वर्ष 2028 की योजना है।’

उन्होंने आगे कहा कि इक्विटी बिक्री पर अभी निर्णय लिया जाना बाकी है, लेकिन कंपनी प्रमुख निवेशकों को लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वित्त वर्ष 2026 में गुरुग्राम स्थित यह कंपनी प्री-सीरीज बी फंडिंग राउंड के माध्यम से 60 लाख डॉलर जुटाएगी, जिसमें से 20 लाख डॉलर वेंचर ऋण होगा और बाकी इक्विटी से जुड़ा होगा।

उन्होंने कहा, ‘जीसीसी के कारण भी मांग अधिक है और मौजूदा खपत की रफ्तार चरम पर है। भारत को-वर्किंग और मैनेज्ड ऑफिस का सबसे बड़ा बाजार बन गया है, जो अमेरिका को दूसरे स्थान पर छोड़ रहा है।’

स्टाइलवर्क ने वै​श्विक रूप से ऑफिस स्पेस तलाशने वाली कंपनियों के साथ मास्टर सर्विस एग्रीमेंट के क्षेत्र में प्रवेश किया और वह उन्हें वर्किंग स्पेस के साथ साथ प्रबं​धित कार्यालय (संयुक्त रूप से फ्लेक्स ऑफिस के नाम से जाना जाता है) मुहैया कराती है।

कंपनी आईपीओ लाने की भी तैयारी कर रही है। स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेस, टेबल स्पेस, इंडिक्यूब स्पेसेस, भाइव वर्कस्पेस, सिम्पलीवर्क और वीवर्क जैसे फ्लेक्स स्पेस प्रदाता भी आईपीओ लाने की या तो तैयारी कर रहे हैं या पहले ही धन जुटा चुके हैं, जो इस सेगमेंट में परिपक्वता को दर्शाता है। 2024 में ऑफिस स्पेस सॉल्युशंस का 598.93 करोड़ रुपये का आईपीओ फ्लेक्स ऑफिस खंड से भारत का पहला आईपीओ था। खबर है कि बेंगलूरु स्थित टेबल स्पेस कथित तौर पर एक बड़े आकार वाले आईपीओ की योजना बना रही है।

Advertisement
First Published - June 19, 2025 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement