facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pharma Stocks: अमेरिका में बड़ी डील के बाद इस फार्मा कंपनी में बनेगा मुनाफा! ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ दिया 22% अपसाइट का टारगेट

Advertisement

Sun Pharma ने Nasdaq में लिस्टेड इम्यूनोथेरेपी और टारगेटेड ऑन्कोलॉजी कंपनी चेकपॉइंट थेरेप्यूटिक्स (Checkpoint Therapeutics) का अधिग्रहण करने के लिए पक्का करार किया है।

Last Updated- March 11, 2025 | 2:21 PM IST
Pharma Laurus Labs Stock

Sun Pharma Share Price: भारत की मल्टी नेशनल फार्मा कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries) के शेयर मंगलवार (11 मार्च) को कमजोर बाजार में भी तेजी दिखा रहे है। सन फार्मा के शेयरों में तेजी की वजह अमेरिका में हुई एक बड़ी डील है। सन फार्मा ने नैस्डैक (Nasdaq) में लिस्टेड इम्यूनोथेरेपी और टारगेटेड ऑन्कोलॉजी कंपनी चेकपॉइंट थेरेप्यूटिक्स (Checkpoint Therapeutics) का अधिग्रहण करने के लिए पक्का करार किया है। यह सौदा 35 करोड़ डॉलर (करीब 3,099 करोड़ रुपये) के नकद भुगतान में किया जाएगा। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल भी सन फार्मा के स्टॉक पर बुलिश है और उसने शेयरों को खरीदने (BUY) की सलाह दी है। पिछले पांच साल में सन फार्मा के शेयरों ने निवेशकों को करीब 329% का तगड़ा रिटर्न दिया है।

Sun Pharma पर ब्रोकरेज ने दिया ₹1,970 का टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने सन फार्मा पर अपनी BUY रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज हाउस ने अगले 12 महीनों के लिहाज से स्टॉक के लिए ₹1,970 का टारगेट प्राइस तय किया है। स्टॉक अपने मौजूदा स्तर (₹1653.85) से 22% की बढ़त हासिल कर सकता है।

मोतीलाल ओसवाल ने अपने एक नोट में कहा कि फार्मा सेक्टर में हमारी पहली पसंद सन फार्मा है। कंपनी भारत के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर ब्रांडेड जेनेरिक बाजार में बेहतर प्रदर्शन देने के लिए अच्छी स्थिति में है। Checkpoints का अधिग्रहण कंपनी के ऑन्कोडर्मेटोलॉजी सेगमेंट में नया ग्रोथ इंजन जोड़ता है।

Also read: IndusInd Bank Stock: क्यों आई एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट? शेयर 25% से ज्यादा टूटा, रेटिंग डाउनग्रेड के साथ ब्रोकरेज ने 33% तक घटाए टारगेट

Sun Pharma ने 5 साल में दिया 329% का तगड़ा रिटर्न

चेकपॉइंट थेरेप्यूटिक्स के अधिग्रहण से सन फार्मा को लेकर सेंटीमेंट पॉजिटिव है। इसलिए मंगलवार (11 मार्च) शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद कंपनी के शेयरों में तेजी है। BSE पर आज के इंंट्रा-डे ट्रेड में सन फार्मा का शेयर 43.80 अंक यानी 2.72% की तेजी के साथ 1,654.95 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कारोबार कर रहा था। पिछले पांच वर्षों में सन फार्मा के शेयरों ने निवेशकों को 328.42% का रिटर्न दिया है। हालांकि एक साल में शेयर का रिटर्न कुछ ज्यादा खास नहीं रहा है। पिछले एक साल में शेयर ने महज 3.93% का रिटर्न दिया है।

Sun Pharma 35 करोड़ डॉलर में खरीदेगी अमेरिकी कंपनी

सन फार्मा अमेरिकी कंपनी चेकपॉइंट थेरेप्यूटिक्स का अधिग्रहण करेगी। यह सौदा 35 करोड़ डॉलर (करीब 3,099 करोड़ रुपये) के नकद भुगतान में किया जाएगा। डील के तहत सन फार्मा चेकपॉइंट के सभी शेयर 4.10 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर नकद में खरीदेगी। अ​धिग्रहण 2025 की दूसरी तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है। सौदा 7 मार्च को बंद शेयर भाव से 66 फीसदी अ​धिक दाम पर हो रहा है।

Advertisement
First Published - March 11, 2025 | 2:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement