facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Suzlon Energy को मिला 642 मेगावाट की पवन परियोजना का ऑर्डर, शेयरों ने पकड़ी रफ़्तार

Advertisement

बता दें कि पिछले कुछ महीनों में सुजलॉन ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर में पिछले सात दिनों के दौरान 7 फीसदी का इजाफा हुआ है।

Last Updated- January 30, 2024 | 4:06 PM IST
Suzlon Group

Suzlon Energy Share: रिन्यूएबल एनर्जी सोल्यूएशन प्रोवाइडर सुजलॉन ग्रुप (Suzlon Group) के शेयर मंगलवार को इंट्राडे कारोबार में 3.7 प्रतिशत चढ़ गए। कंपनी के शेयर सोमवार को 43.27 रुपये पर बंद हुए थे।

बता दें कि कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे बड़ा कारण है। दरअसल सुजलॉन ग्रुप को एवरेन कंपनी, एबीसी क्लीनटेक प्राइवेट लिमिटेड (एसीपीएल) से 642 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का ऑर्डर मिला है। एवरेन भारत में ब्रुकफील्ड और एक्सिस एनर्जी के बीच एक संयुक्त उद्यम है।

कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ठेके के तहत सुजलॉन आंध्र प्रदेश में हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर (एचएलटी) टावर और 214 पवन टरबाइन जनरेटर (डब्ल्यूटीजी) स्थापित करेगा।

यह भी पढ़ें: L&T दुबई में स्थापित करेगा सोलर पावर प्लांट, कंपनी ने BSE को दी जानकारी

सुजलॉन समूह के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने एक बयान में कहा, ‘‘ “सुजलॉन भारत के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों के तहत हरित ऊर्जा खंड को बढ़ाने के लिए एवरेन के साथ साझेदारी को प्रतिबद्ध हैं।’’

सुजलॉन समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जे.पी. चालासानी ने कहा, ‘‘ हमें एवरेन के साथ अपने पहले ठेके की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।’’

एक हफ्ते में 7% तो पिछले 3 महीने 40% उछला शेयर

बता दें कि पिछले कुछ महीनों में सुजलॉन ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर में पिछले सात दिनों के दौरान 7 फीसदी का इजाफा हुआ है जबकि पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर 15 फीसदी और तीन महीने में 40 फीसदी बढ़ा है। वहीं, पिछले एक साल की बात करें तो सुजलॉन समूह के शेयर ने 400 फीसदी का रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें: Quarterly Financial Report: IT, गैस, रिफाइनरी कंपनियों के मुनाफे में बढ़ोतरी

Advertisement
First Published - January 30, 2024 | 2:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement