facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Suzlon Energy: 195 MW ने रिपिटेड ऑर्डर ने शेयर में भरा जोश, 1% से ज्यादा उछला

Advertisement

Suzlon Energy Share: सुजलॉन के शेयरों में तेजी की अहम वजह कंपनी को सनश्योर एनर्जी से 195 मेगावाट (MW) का मिला रिपिटेड विंड एनर्जी ऑर्डर रहा।

Last Updated- May 22, 2026 | 2:15 PM IST
Suzlon Energy
Representational Image

Suzlon Energy Stock: विंड पावर सेक्टर की प्रमुख कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में शुक्रवार (22 मई) एक बार फिर उछाल देखने को मिला। कारोबारी सेशन के दौरान स्टॉक 1.5 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। सुजलॉन के शेयरों में तेजी की अहम वजह कंपनी को सनश्योर एनर्जी से 195 मेगावाट (MW) का रिपिटेड विंड एनर्जी ऑर्डर मिलन रहा। इस ऑर्डर के साथ ही कंपनी के 3 मेगावाट प्लेटफॉर्म की कुल सेल्स करीब 9 गीगावाट (GW) तक पहुंच गई है।

सुजलॉन एनर्जी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि यह उपलब्धि सुजलॉन के 3X प्लेटफॉर्म को बाजार में लगातार मिल रही मजबूत स्वीकार्यता को दर्शाती है। यह नया ऑर्डर सुजलॉन और सनश्योर एनर्जी के बीच जारी साझेदारी को और मजबूत करेगा। इसके साथ दोनों कंपनियों की कुल साझेदारी महाराष्ट्र और कर्नाटक में करीब 300 मेगावाट तक पहुंच गई है और आगे इसमें और विस्तार की उम्मीद है।

सुजलॉन ग्रुप के सीईओ अजय कपूर ने कहा, “हमने सनश्योर एनर्जी के साथ करीब 300 मेगावाट की साझेदारी बनाई है। यह गुणवत्ता, बेहतर एग्जीक्यूशन और पूरे प्रोजेक्ट के दौरान समर्थन पर हमारे लगातार फोकस का परिणाम है, जो हमें बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स के लिए भरोसेमंद साझेदार बनाता है।”

कर्नाटक में सुजलॉन की ऑर्डर बुक 2GW से अधिक

इस ऑर्डर के साथ कर्नाटक में सुजलॉन की ऑर्डर बुक 2GW से अधिक हो गई है। कर्नाटक में सुजलॉन की मौजूदा स्थापित क्षमता 1,500 मेगावाट है, जो दक्षिण भारत में कंपनी की कुल स्थापित क्षमता का 24 फीसदी हिस्सा है।

यह पढ़ें: LIC शेयर में अभी और तेजी बाकी? मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज को दिख रहा 50% तक अपसाइड

सुजलॉन 65 अत्याधुनिक S144 विंड टर्बाइन जनरेटर (WTGs) लगाएगी, जिनमें हरेक की क्षमता 3.0 मेगावाट होगी। कंपनी टर्बाइनों की सप्लाई के साथ परियोजना की स्थापना और कमीशनिंग का काम भी करेगी। कमीशनिंग के बाद सुजलॉन संचालन और रखरखाव (O&M) सेवाएं भी उपलब्ध कराएगी। यह प्रोजेक्ट कर्नाटक के बीजापुर जिले में स्थापित की जाएगी। इसके अलावा सुजलॉन राज्य में 664 MW क्षमता वाली अन्य बड़ी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (C&I) परियोजनाओं पर भी काम कर रही है।

Suzlon Energy Stock: शेयर में दिखी तेजी

ऑर्डर की खबर के बाद सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। बीएसई पर शेयर करीब आधा फीसदी की तेजी के साथ 53.11 रुपये पर खुला। कारोबार सेशन में स्टॉक 1.5 फीसदी से ज्यादा उछल गया। दोपहर 2 बजे तक सेशन में स्टॉक ने 53.73 का दिन का हाई बनाया। कंपनी का मार्केट कैप 73,309 करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया।

Advertisement
First Published - May 22, 2026 | 2:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement