facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹60 से सस्ते एनर्जी स्टॉक पर Motilal Oswal फिदा, दे डाली BUY की सलाह; 46% अपसाइड का दिया टारगेट

Advertisement

Suzlon Energy Target Price: ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी एक टर्नअराउंड फेज से निकलकर अब ग्रोथ की दिशा में अग्रसर हो रही है।

Last Updated- September 01, 2025 | 12:54 PM IST
Energy stock

Suzlon Energy Target Price: विंड एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर में सोमवार (1 सितंबर) को अच्छा उछाल देखने को मिला। इंट्राडे में शेयर 3 फीसदी तक उछल गया। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के स्टॉक पर खरीदारी की सलाह बरकरार रखने से शेयर को बूस्ट मिला।

ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी एक टर्नअराउंड फेज से निकलकर अब ग्रोथ की दिशा में अग्रसर हो रही है। इसे पॉलिसी टेलविंड्स से मजबूती मिल रही है। मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने सुजलॉन (Suzlon Energy Share) पर खरीदारी का नजरिए बनाए रखा है। साथ ही 46 फीसदी तक अपसाइड का टारगेट दिया है।

Suzlon Energy: ₹80 तक जाएगा शेयर

मोतीलाल ओसवाल ने सुजलॉन एनर्जी पर अपनी ‘BUY‘ रेटिंग को बरकरार रखा है। साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 80 रुपये पर रखा है। शुक्रवार को शेयर 56 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक में करीब 46 फीसदी का तगड़ा अपसाइड देखने को मिल सकता है।

सुजलॉन ग्रुप एक ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी सोल्यूएशंस प्रोवाइडर कंपनी है। यह अब तक 17 देशों में 21.1 गीगावाट विंड एनर्जी स्थापित कर चुका है। ग्रुप में सुज़लॉन एनर्जी लिमिटेड और इसकी सहयोगी कंपनियां शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: ₹780 से ₹2100 तक के टारगेट, इन 2 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज की BUY की सलाह

Suzlon Energy: ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज ने सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के सीईओ जे.पी. चलासानी के साथ एक इंटरएक्शन आयोजित किया। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी भूमिका की कोई तय समयसीमा नहीं है और वे कंपनी के रिवाइवल और आगे के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध हैं। बता दें कि सुजलॉन ग्रुप के सीएफओ हिमांशु मोदी ने हाल ही में चार साल की सेवा के बाद इस्तीफा दे दिया है।

ब्रोकरेज के अनुसार, सुजलॉन के सीईओ ने यह भी बताया कि विंड टरबाइन जनरेटर कंस्ट्रक्शन में Approved List of Models and Manufacturers (ALMM) की शुरुआत की है। भारत की आयात पर निर्भरता घटाने की दिशा में पहला कदम हो सकती है। आने वाले वर्षों में सरकार लोकलाइजेशन अनिवार्यताओं को और बढ़ा सकती है। हालांकि, इस लोकलाइजेशन आदेश को लेकर अभी और स्पष्टता आना बाकी है।

मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने कहा कि इस तरह की पहल घरेलू विनिर्माण में निवेश को तेज करेगी, सप्लाई चेन को मजबूत बनाएगी और सुजलॉन जैसी भारतीय कंपनियों के लिए बड़े अवसर पैदा करेगी।

मोतीलाल ओसवाल ने सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) को FY27 की अनुमानित प्रति शेयर आय (EPS) पर 35 गुना प्राइस-टू-अर्निंग मल्टीपल पर वैल्यू किया है। यह उसके ऐतिहासिक दो साल के फॉरवर्ड P/E औसत 27x से थोड़ा प्रीमियम है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी का एग्जीक्यूशन और कमाई अब गति पकड़ रही है।

यह भी पढ़ें: Apollo Micro Systems से लेकर HBL Engineering तक, अगस्त में इन 4 स्मॉलकैप स्टॉक्स ने मचाई धूम; 56% तक उछले

लॉन्ग टर्म में दे चुका है तगड़े रिटर्न

सुजलॉन एनर्जी के शेयर में लॉन्ग टर्म निवेशक के लिहाज से मल्टीबैगर रिटर्न रहा है। हालांकि, इस साल शेयर खास नहीं चला है। जबकि, बीते 2 साल में शेयर 130 फीसदी, 3 साल में 608 फीसदी और 5 साल में 1614 फीसदी उछला है।

BSE पर सुजलॉन में सोमवार को तेजी के साथ 56.86 रुपये पर कारोबार शुरू हुआ। दोपहर 12:30 बजे तक सेशन में स्टॉक ने 57.86रुपये का हाई बना। इस तरह, शुक्रवार के मुकाबले शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - September 1, 2025 | 12:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement