facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?

Advertisement

Suzlon Energy Q3 Results : फाईलिंग के अनुसार, तीसरी तिमाही में कंपनी के पास रिकॉर्ड 6.4 गीगावॉट का ऑर्डर बुक था। इस दौरान अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही डिलीवरी 617 मेगावॉट रही।

Last Updated- February 05, 2026 | 4:26 PM IST
Suzlon Energy Stock

Suzlon Q3 Results: एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड ने गुरुवार (5 फरवरी) अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। कंपनी का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 15 प्रतिशत बढ़कर 445 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 388 करोड़ रुपये हो गया।

सुजलॉन एनर्जी ने बीएसई फाईलिंग में बताया कि कंपनी की कुल कमाई दिसंबर तिमाही में 42 फीसदी बढ़कर 4,228 करोड़ रुपये हो गई। जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 2,969 करोड़ रुपये थी।

फाईलिंग के अनुसार, तीसरी तिमाही में कंपनी के पास रिकॉर्ड 6.4 गीगावॉट का ऑर्डर बुक था। इस दौरान अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही डिलीवरी 617 मेगावॉट रही। साथ ही, 2.4 गीगावॉट के प्रोजेक्ट्स पर काम अभी चल रहा है।

सुजलॉन ग्रुप के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने बयान में कहा कि सुजलॉन 2.0 के तहत कंपनी की प्रमुख विकास प्राथमिकताओं में देवको को एक अलग एफडीआरई प्रोजेक्ट डेवलपमेंट यूनिट के रूप में शुरू करना, ओएमएस को डिजिटल प्लेटफॉर्म में बदलना, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित करना और वैश्विक अवसरों का लाभ उठाना शामिल है।

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बढ़ रही है, एआई की क्षमता का विस्तार हो रहा है और उद्योगों में कार्बन उत्सर्जन घटाने की रफ्तार तेज हो रही है, वैसे-वैसे ग्रीन एनर्जी की ओर बदलाव को मजबूत गति मिल रही है।

मुनाफा-रेवेन्यू बढ़ने के बावजूद क्यों गिरा शेयर ?

कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजों से निवेशक निराश नजर आए। इसके चलते शेयर में बिकवाली का दबाव देखा गया। बिकवाली इसलिए बढ़ी क्योंकि वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट मुनाफ पिछली यानी सितम्बर तिमाही के मुकाबले 65.23 प्रतिशत घटकर 445.28 करोड़ रुपये रह गया। पिछली तिमाही में यह लाभ 1,279.44 करोड़ रुपये था। हालांकि, सालाना आधार पर लाभ में 15.08 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

Also Read | Q3 Results: कॉग्निजेंट का मुनाफा 19% बढ़ा, ट्रेंट के रेवेन्यू में इजाफा; जानें कैसे रहे बाकी कंपनियों के नतीजे

दूसरी ओर, कंपनी का कुल खर्च सालाना आधार पर 41.39 प्रतिशत बढ़कर 3,691.86 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह खर्च 2,611.03 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर भी खर्च 10.70 प्रतिशत बढ़ा, जो पिछली तिमाही में 3,334.83 करोड़ रुपये था।

सुजलॉन एनर्जी का एबिट्डा से पहले की कमाई सालाना आधार पर 48 प्रतिशत बढ़कर 738 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 498.5 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - February 5, 2026 | 4:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement