facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टाटा ग्रुप की कंपनी को नोएडा एयरपोर्ट से मिला ₹550 करोड़ का आर्डर, शेयरों में दिखेगा असर ?

Advertisement

टाटा पावर का शेयर NSE पर आज 0.97 प्रतिशत या 4.35 रुपये गिरकर 444.95 रुपये के लेवल पर बंद हुआ। पिछले 1 साल में टाटा पावर के शेयर ने 34.71% का रिटर्न दिया है।

Last Updated- November 07, 2024 | 7:12 PM IST
Tata Power

टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक बड़ा आर्डर मिला है। इस आर्डर के लिए टाटा ग्रुप की कंपनी करीब 550 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) को क्लीन एनर्जी की सप्लाई के लिए सोलर और विंड एनर्जी क्षमता और संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए टाटा पावर (Tata power) 550 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने गुरुवार को बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी है।

इसके अलावा टाटा पावर (Tata Power) ने उत्तर प्रदेश में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के साथ बिजली खरीद की दो डील (PPA) पर भी साइन किए हैं।

एयरपोर्ट को 10.8 मेगावाट विंड एनर्जी की सप्लाई करेगी कंपनी

डील के तहत, टाटा पावर की इकाई टाटा पावर ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड (TPTCL) टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) की सिक्योर्ड एसेट के साथ एयरपोर्ट को 10.8 मेगावाट विंड एनर्जी की सप्लाई करेगी।

साथ ही टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी, एयरपोर्ट की टोटल एनर्जी आवश्यकताओं में योगदान देने के लिए 13 मेगावाट की ऑनसाइट सोलर एनर्जी क्षमता का विकास, संचालन और रखरखाव भी करेगी।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण में एक हवाई पट्टी और एक टर्मिनल होगा, जिसकी क्षमता सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की आवाजाही को संभालने की होगी। पूरी तरह तैयार होने पर हवाई अड्डे की सालाना क्षमता सात करोड़ यात्रियों की होगी।

मोतीलाल ओसवाल ने दी ‘BUY’ की सलाह

इस बीच, टाटा पावर का शेयर NSE पर आज 0.97 प्रतिशत या 4.35 रुपये गिरकर 444.95 रुपये के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, पिछले 1 साल में टाटा पावर का शेयर 34.71% या 114.65 रुपये का रिटर्न दे चुका है। टाटा पावर का शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 494.85 रुपये है जबकि निचला स्तर 246.85 रुपये प्रति शेयर है।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने टाटा पावर कंपनी के शेयर पर खरीदारी करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने टाटा पावर कंपनी के शेयर पर 509 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है।

कैसी है कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ ?

टाटा पावर के जून-सितंबर, 2024 तिमाही के नतीजे अच्छे रहे है। कंपनी का सितंबर तिमाही का मुनाफा सालाना आधार पर 5.8% बढ़कर 926.5 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 875.5 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - November 7, 2024 | 7:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement