facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Group के दिग्गज मेटल स्टॉक में जोरदार तेजी, ब्रोकरेज की सलाह- खरीदें, ₹152 तक जा सकता है भाव

Advertisement

एंटिक ब्रोकिंग ने टाटा स्टील पर अपनी 'BUY' रेटिंग को बरकरार रखा है। साथ ही टाटा स्टील पर 152 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है।

Last Updated- April 11, 2025 | 11:26 AM IST
Tata Group Stocks,

Tata Steel Share Price: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) के टैरिफ पर 90 दिन की रोक से घरेलू शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार (11 अप्रैल) को जोरदार तेजी देखी जा रही है। ट्रंप ने हाल ही में 75 से ज्यादा देशों पर टैरिफ लगाने के अपने फैसले को टाल दिया है। इन देशों के साथ जारी व्यापारिक वार्ता को देखते हुए ट्रंप प्रशासन ने यह फैसला लिया है। इस फैसले के बाद बाजार में आज मेटल स्टॉक्स में जोरदार उछाल आया और टाटा स्टील (Tata Steel) का शेयर 6% तक उछल गया। शुरुआती कारोबार में यह बीएसई पर 6% चढ़कर 134.95 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। बाजार में इस उठा-पठक के बीच ब्रोक्रेजीस ने टाटा स्टील को पॉजिटिव आउटलुक दिया है।

Tata Steel: ₹152 तक जाएगा भाव| मैक्सिमम अपसाइड 20%|

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने मेटल सेक्टर स्टॉक टाटा स्टील पर अपनी ‘Neutral‘ रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 140 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह से स्टॉक आगे चलकर निवेशकों को 10% का अपसाइड दे सकता है।

ब्रोकरेज ने कहा कि नीदरलैंड का कारोबार टाटा स्टील की सबसे कुशल स्टील इकाइयों में से एक है। पुनर्गठन से कर्मचारी और अन्य लागत कम हो सकती है। इससे प्रॉफिटेबिलिटी में स्ट्रक्चरल सुधार हो सकता है। कंपनी को उम्मीद है कि उसका यूके कारोबार 2QFY26 तक ब्रेकईवन हासिल कर लेगा।

मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि टैरिफ वृद्धि के बारे में वैश्विक अनिश्चितता के कारण शॉर्ट टर्म की चुनौतियां बनी हुई हैं। लेकिन टाटा के लिए लॉन्ग टर्म आउटलुक मजबूत बना हुआ है। कंपनी का भारतीय बिजनेस के मजबूत प्रदर्शन को जारी रखने की उम्मीद है। यूरोपीय बिजनेस के प्रदर्शन में सुधार से ओवरऑल इनकम को समर्थन मिलने की संभावना है।

Antique Broking की Tata Steel पर BUY रेटिंग

ब्रोकरेज एंटिक ब्रोकिंग ने टाटा स्टील पर अपनी ‘BUY‘ रेटिंग को बरकरार रखा है। साथ ही टाटा स्टील पर 152 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह से स्टॉक भविष्य में निवेशकों को 20% अपसाइड दिखा सकता है। टाटा स्टील के शेयर बुधवार को बीएसई पर 127 रुपये के भाव पर बंद हुए।

ब्रोकरेज का कहना है कि कलिंगनगर में 5 एमटीपीए रैंप-अप और 2.2 एमटीपीए सीआरएम कॉम्प्लेक्स विस्तार लाभ भविष्य में प्रॉफिटेबिलिटी का समर्थन करेंगे। यूके में ग्रीन स्टील में बदलाव और नीदरलैंड में स्ट्रक्चरल लागत में कमी की पहल से यूरोपीय ऑपरेशंस स्थायी रूप से EBITDA सकारात्मक हो जाएगा। इससे मुनाफे में अस्थिरता में कमी देखने को मिल सकती है।

Tata Steel Share History

टाटा स्टील का शेयर अपने हाई से 31% नीचे ट्रेड कर रहा है। स्टॉक का 52 वीक्स हाई 184.60 रुपये और 52 वीक्स लो 122.60 रुपये है। पिछले एक महीने में शेयर 12.20% टूटा है। हालांकि, तीन महीने में शेयर लगभग 4% चढ़ा है। जबकि एक साल में 19.80% गिरा है। बीएसई पर कंपनी का टोटल मार्केट कैप 1,65,343.20 करोड़ रुपये है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोक्रेजीज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

Advertisement
First Published - April 11, 2025 | 11:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement