facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गिरते बाजार में चट्टान की तरह खड़ा रहा Tata Group का दिग्गज स्टॉक, ब्रोकेरज ने कहा-खरीद लो, 36% तक रिटर्न का मौका

Advertisement

Tata Stock: टाटा ग्रुप की जानी-मानी ज्वेलरी और घड़ी बनाने वाली कंपनी मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने इस दौरान 870 करोड़ रुपये का जबरदस्त मुनाफा कमाया।

Last Updated- May 09, 2025 | 12:44 PM IST
tata stocks to buy

Tata Group Stock: भारत और पाकिस्तान के बीच ताजा घटनाक्रम के बाद दोनों देशो के बीच तनाव बढ़ गया है। इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा है। बीएसई सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा गिरकर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी-50 इंडेक्स 24 हजार के लेवल से नीचे फिसल गया है।

बाजार में बेचैनी के बावजूद टाटा ग्रुप का दिग्गज शेयर टाइटन कंपनी लिमिटेड शुक्रवार (9 मई) को शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। कंपनी के शेयरों में यह तेजी जनवरी-मार्च तिमाही के दमदार नतीजे पेश करने करने के चलते आई है। मजबूत नतीजों के बाद ज्यादातर ब्रोकरेज कंपनियों ने स्टॉक पर खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है। साथ ही कुछ ने टारगेट प्राइस में बढ़ोतरी भी की है।

Titan Company: मैक्सिमम टारगेट प्राइस: ₹4,541| अपसाइड रिटर्न 36%|

ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने टाइटन कंपनी पर अपनी रेटिंग को ‘BUY‘ पर बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपने टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 4,541 रुपये कर दिया है। पहले यह 4,115 रुपये था। इस तरह, स्टॉक अगले 12 महीने में निवेशकों को 36% का अपसाइड रिटर्न दे सकता है। टाइटन के शेयर गुरुवार को 3363 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज ने कहा कि जनवरी-मार्च तिमाही में टाइटन की ग्रोथ शानदार रही है। साथ ही मार्जिन में भी जोरदार मजबूती देखने को मिली है। ऐसे में कंपनी का आउटलुक पॉजिटिव दिख रह है।

ब्रोकरेज फर्म एंटिक ब्रोकिंग ने भी टाइटन के शेयर पर अपनी खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है। हालांकि, ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस घटाकर 4,195 रुपये कर दिया है। पहले यह 4,216 रुपये था। इसके बावजूद स्टॉक भविष्य में 25% का शानदार रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल भी टाइटन के शेयर पर बुलिश है। ब्रोकरेज ने टाइटन पर अपनी ‘BUY’ रेटिंग को बनाए रखा है। साथ ही 4000 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर निवेशकों को लॉन्ग टर्म में 19% का अपसाइड दिखा सकता है।

Also Read: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच Kotak AMC के नीलेश शाह ने बताई मार्केट स्ट्रैटजी

कैसे रहे टाइटन Q4 नतीजे?

टाटा ग्रुप की जानी-मानी ज्वेलरी और घड़ी बनाने वाली कंपनी टाइटन लिमिटेड ने 31 मार्च, 2025 को खत्म हुई चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने इस दौरान 870 करोड़ रुपये का जबरदस्त मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 786 करोड़ रुपये से 11% ज्यादा है। यह आंकड़ा बाजार के अनुमानों से भी बेहतर रहा। इसके साथ ही कंपनी का कुल रेवेन्यू जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 20% बढ़कर 13,477 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 11,257 करोड़ रुपये था। यह उछाल ज्वेलरी और घड़ियों की जबरदस्त बिक्री की वजह से आया। कंपनी ने प्रति शेयर 11 रुपये के डिविडेंड का भी ऐलान किया।

मजबूत नतीजे से 5% उछला टाइटन

मजबूत तिमाही नतीजों के दम पर टाइटन लिमिटेड का शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 5 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। दोपहर 12:10 बजे शेयर 138.25 रुपये या 4.11 फीसदी की बढ़त लेकर 3501.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था। जबकि सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 25 के शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - May 9, 2025 | 12:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement