facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Stock पर ब्रोकरेज ने दी Outperform रेटिंग, 18% रिटर्न का जताया अनुमान; शेयर में रेखा झुनझुनवाला का भी लगा है पैसा

Advertisement

Tata Group Stock: मैक्वेरी ने टाइटन पर अपनी रेटिंग को आउटपरफॉर्म पर बरकरार रखा है। साथ ही ब्रोकरेज ने स्टॉक के 4,150 रुपये तक जाने का अनुमान जताया है।

Last Updated- June 25, 2025 | 4:14 PM IST
trent share price

Tata Group Stock: आईवियर कंपनी टाइटन के शेयर बुधवार (25 जून) को फोकस में रहे और बीएसई पर 3.93 प्रतिशत बढ़कर 3,664.05 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। शेयर बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंज पर टॉप गेनर भी रहा। टाटा ग्रुप की कंपनी के शेयरों में यह तेजी ऑस्ट्रेलिया की ब्रोकरेज फॉर्म मैक्वेरी के स्टॉक पर रेटिंग अपग्रेड करने के चलते आई है। दोपहर 3:12 बजे टाइटन के शेयर बीएसई पर 3.55 फीसदी बढ़कर 3,650 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। इसकी तुलना में बीएसई सेंसेक्स 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,735.46 अंक पर था।

मैक्वेरी ने टाइटन लिमिटेड (Titan Limited) के शेयर पर अपनी रेटिंग को आउटपरफॉर्म (Outperform) पर ही बरकरार रखा है। साथ ही ब्रोकरेज ने स्टॉक के 4,150 रुपये तक जाने का अनुमान जताया है। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

Titan: टारगेट प्राइस 4,150| रेटिंग Outperform|

मैक्वेरी ने टाइटन के शेयर पर अपनी रेटिंग को आउटपरफॉर्म पर बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 4,150 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर निवेशकों को करीब 18 प्रतिशत का अपसाइड दिखा सकता है। टाइटन के शेयर मंगलवार को 3,525 रुपये के भाव पर बंद हुए।

ब्रोकरेज ने कहा कि वह कंपनी के शार्ट टर्म में संभावनाओं को लेकर पॉजिटिव है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि सोने के ऊंचे दामों के बावजूद अप्रैल-जून तिमाही में जूलरी की मांग अच्छी बनी रहेगी। ब्रोकरेज का मानना है कि FY25 में जुलती के EBIT मार्जिन का निचला स्तर आ चुका है। इससे आगे सुधार की संभावना बनती है।

मैक्वेरी (Macquarie) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जूलरी बिक्री और EBIT में 21 प्रतिशत सालाना वृद्धि का अनुमान लगाया है। साथ ही ब्रोकरेज ने FY26 के लिए टाइटन के 11-11.5 प्रतिशत EBIT मार्जिन के लक्ष्य पर भरोसा है। यह विश्वास बढ़ती मांग और बेहतर होती प्रोडक्ट मिक्स पर आधारित है।

उद्योग से जुड़े रुझानों पर ब्रोकरेज ने कहा कि अगर GIA की तरफ सर्टिफिकेशन से जुड़े हालिया बदलाव लागू होते हैं, तो लैब-ग्रोन डायमंड की स्वीकार्यता कम हो सकती है। वहीं, ब्रोकरेज ने नेचुरल हीरों के सेगमेंट में मांग में सुधार के संकेत जताये है।

Also Read | FMCG Stocks: FMCG सेक्टर पर ब्रोकरेज ने शुरू की कवरेज, इन दो स्टॉक्स को बताया टॉप पिक

Titan Share History

टाइटन का शेयर अपने हाई से अभी भी करीब 6 फीसदी नीचे चल रहे हैं। स्टॉक का 52 वीक्स हाई 3,866.15 रुपये और 52 वीक्स लो 2,947.55 रुपये है। पिछले एक महीने में शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। तीन महीने में शेयर करीब 20 फीसदी और छह महीने में लगभग 10% चढ़ा है। एक साल में शेयर में 7% से ज्यादा की तेजी आई है। दो साल में स्टॉक ने 25% और तीन साल में 78% जबकि पांच साल में 273.73% रिटर्न दिया है। कंपनी का बीएसई पर टोटल मार्केट कैप 3,24,259 करोड़ रुपये है।

Rekha Jhunjhunwala की Titan में 5.2% हिस्सेदारी

ट्रेंडलाइन के अनुसार, वर्तमान में रेखा झुनझुनवाला के पास 26 शेयरों का पब्लिक पोर्टफोलियो है। इसकी कुल वेल्थ 41,508 करोड़ रुपये से अधिक है। उनके पोर्टफोलियो का वैल्यू लगभग 144.6% बढ़ा है, जो कई क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन दर्शाता है।

झुनझुनवाला की सबसे मूल्यवान होल्डिंग्स में टाइटन कंपनी लिमिटेड शामिल है, जिसमें उन्होंने हाल ही में अपनी हिस्सेदारी 4.08% बढ़ाई है। इससे निवेश की कीमत लगभग 16,302 करोड़ रुपये हो गई है। अकेले टाइटन में 5.2% हिस्सेदारी है और यह उनके पोर्टफोलियो में सबसे बड़ी होल्डिंग है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोक्रेजीज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - June 25, 2025 | 4:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement