facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Group Stock पर ब्रोकरेज बुलिश, 22% रिटर्न का अनुमान; रेखा झुनझुनवाला का भी है भरोसा

Advertisement

मार्च 2025 तिमाही के अंत में दिवंगत दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला (Rekha JhunJhunwala) के पास इंडियन होटल्स कंपनी में 1 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Last Updated- May 06, 2025 | 2:29 PM IST
Tata Group Stocks,

Tata Group Stock: टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी के शेयर मंगलवार (6 मई) को शुरुआती कारोबार में 1.5 प्रतिशत चढ़ने के बाद 5 फीसदी तक गिर गए। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट मार्च तिमाही में दमदार नतीजों के बावजूद देखने को मिल रही है। इंडियन होटल्स कंपनी का जनवरी-मार्च तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 562 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 28.37% की बढ़ोतरी है। टाटा ग्रुप की हॉस्पिटैलिटी कंपनी IHCL ने इस तिमाही में ₹2,425.14 करोड़ का ऑपरेशन से राजस्व रिपोर्ट किया। पिछले वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का राजस्व ₹1,905.34 करोड़ था। कंपनी की कुल आय (total income) ₹2,486.78 करोड़ रही जो पिछले वर्ष से अधिक है।

दमदार तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल, नुवामा और जेफरीज ने स्टॉक पर अपनी रिपोर्ट जारी कर दी है। मोतीलाल और जेफरीज ने जहां अपनी खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है। वहीं, नुवामा ने टाटा ग्रुप स्टॉक पर अपनी रेटिंग को डाउनग्रेड कर दिया है।

Indian Hotels Company पर Motilal Oswal: टारगेट प्राइस ₹940| रेटिंग BUY|

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने इंडियन होटल्स कंपनी पर अपनी रेटिंग को ‘BUY‘ पर बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 940 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह, स्टॉक लॉन्ग टर्म में निवेशकों को 17% का अपसाइड दे सकता है। इंडियन होटल्स के शेयर सोमवार को 802 रुपये के भाव पर बंद हुए।

ब्रोकरेज ने कहा कि “इंडियन होटल्स के लिए आउटलुक अब भी मजबूत बना हुआ है। इसका नेतृत्व कंपनी का मुख्य बिजनेस और नए, बिज़नेस सेगमेंट्स में सकारात्मक रुझान कर रहे हैं। ब्रोकरेज हाउस ने मीडियम अवधि में कंपनी के प्रदर्शन को मजबूत बताया और ‘BUY’ रेटिंग को दोहराते हुए शेयर का टारगेट प्राइस ₹940 तय किया है।

ALSO READ | Auto Sector का चमकता सितारा ये शेयर! ब्रोकरेज बोले- अभी खरीदो, मिल सकता है 22% तक रिटर्न

Indian Hotels Company पर Jeffries: टारगेट प्राइस ₹980| रेटिंग BUY|

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफ़रीज़ ने इंडियन होटल्स पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। हालांकि ब्रोकरेज ने अपने टारगेट प्राइस को ₹1,000 से घटाकर ₹980 प्रति शेयर कर दिया है। जेफ़रीज़ ने कहा कि कंपनी का Q4 प्रदर्शन मजबूत और अनुमान के अनुरूप रहा। सेक्टर का आउटलुक अब भी सकारात्मक है और कंपनी दोहरे अंकों की राजस्व वृद्धि का मार्गदर्शन जारी रखे हुए है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY25–FY28 के दौरान कंपनी का EBITDA और मुनाफा 16–18% की CAGR से बढ़ सकता है।

Indian Hotels Company पर Nuvama: टारगेट प्राइस ₹628| रेटिंग Reduce|

ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इंडियन होटल्स पर ‘Reduce’ रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का वैल्यूएशन उसकी कमाई की तुलना में काफी आगे निकल गया है। ब्रोकरेज ने शेयर पर अपना टारगेट प्राइस 628 रुपये रखा है।

नुवामा ने बताया कि वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी ने समान आधार (Like-for-Like) पर प्रति उपलब्ध कमरे से राजस्व (RevPAR) में सालाना आधार पर 15.5% की सकारात्मक बढ़त दिखाई है। अप्रैल 2025 की शुरुआत भी मजबूत रही, जहां RevPAR में 17% की वृद्धि देखी गई, जो कि Q2 में संभावित कठिन तुलनात्मक दबाव को कम कर सकती है।

इसके अलावा ब्रोकरेज फर्म एंटीक ने इंडियन होटल्स पर ‘Hold’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹750 प्रति शेयर रखा है। फर्म ने Q4 प्रदर्शन को संतोषजनक बताया और कहा कि कंपनी दोहरे अंकों की राजस्व वृद्धि के लक्ष्य पर बनी हुई है। वहीं, एक्सिस सिक्योरिटीज ने इंडियंस होटल्स पर खरीदारी की सलाह दी है और टारगेट प्राइस 900 रुपये रखा है।

इंडियन होटल्स कंपनी शेयर हिस्ट्री

इंडियन होटल्स कंपनी का शेयर एक महीने में 5.22% गिर चुका है। तीन महीने में शेयर में 3% की गिरावट आई है। हालांकि, छह महीने में स्टॉक 10% और एक साल में 32.82% चढ़ा है। दो साल में स्टॉक ने 111% का रिटर्न दिया है। स्टॉक का 52 वीक्स हाई 894.15 रुपये है। इसका मतलब है कि शेयर अपने हाई से अभी भी 10% नीचे चल रहा है। बीएसई पर स्टॉक का मार्केट कैप 1,07,967 करोड़ रुपये है।

स्टॉक में रेखा झुनझुनवाला का भी निवेश

मार्च 2025 तिमाही के अंत में दिवंगत दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला (Rekha JhunJhunwala) के पास इंडियन होटल्स कंपनी में 1 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

Advertisement
First Published - May 6, 2025 | 2:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement