facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata स्टॉक पर बड़ा दांव! ब्रोकरेज बोला- 37% उछाल संभव, अब कंपनी के पक्ष में बदल रहा खेल

Advertisement

Tata Group Stock: ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के लिए हालात अनुकूल बन रहे हैं, क्योंकि भारत और यूरोप दोनों जगह कमर्शियल व्हीकल सेक्टर में तेजी का दौर शुरू हो रहा है।

Last Updated- February 27, 2026 | 3:18 PM IST
trent share price

Tata Group Stock: भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (27 फरवरी) को कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आया। आईटी शेयरों में कुछ मजबूती दिखी, लेकिन दूसरे प्रमुख सेक्टरों में बिकवाली हावी रहने से सूचकांकों पर दबाव बना रहा। भारी वजन वाले शेयरों में गिरावट ने भी बाजार की चाल को प्रभावित किया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण निवेशक सतर्क बने हुए हैं। अनिश्चित माहौल में कई निवेशक बीच-बीच में मुनाफावसूली कर रहे हैं, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बाजार में इस मूड माहौल के बीच ब्रोकरेज हॉउस सीएलएसए ने टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) पर कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के लिए माहौल पक्ष में रहा है।

Tata Motors Commercial Vehicles पर टारगेट प्राइस: ₹673

सीएलएसए ने टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स पर ‘BUY‘ रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 673 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर पिछले बंद भाव से 37 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है। कंपनी के शेयर गुरुवार को बीएसई पर 391 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के लिए हालात अनुकूल बन रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत और यूरोप दोनों जगह कमर्शियल व्हीकल सेक्टर में तेजी का दौर शुरू हो रहा है। इससे बिक्री और मुनाफे में मजबूत सुधार देखने को मिल सकता है।

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि टाटा मोटर्स का कमर्शियल व्हीकल कारोबार अगले दो साल में अच्छा खासा फ्री कैश फ्लो पैदा कर सकता है। इससे वित्त वर्ष 2028 तक कंपनी की बैलेंस शीट फिर से हल्की और मजबूत हो सकती है। यह सब तब भी संभव है, जबकि कंपनी ने 3.8 अरब यूरो में इवेको को खरीदने के लिए कर्ज लिया है।

Also Read | 6 महीने में 50% चढ़ा प्राइवेट बैंक शेयर, एमके ग्लोबल ने अब टारगेट बढ़ाकर ₹390 किया

ब्रोकरेज के मुताबिक, वित्त वर्ष 2028-29 में इवेको की बिक्री में तेजी आ सकती है। पिछले तीन साल धीमे रहे हैं। लेकिन कम आधार और यूरो 7 नियम लागू होने से पहले मांग बढ़ सकती है। साथ ही कमर्शियल व्हीकल कारोबार और इवेको के जुड़ने से कंपनी को बड़े स्तर का फायदा मिलेगा। सप्लाई चेन में तालमेल बढ़ेगा और लागत में भी सुधार हो सकता है। इसके अलावा हल्के कमर्शियल वाहनों में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाया जाना भी कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत है।

एक महीने में 13% चढ़ा शेयर

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के शेयर प्रदर्शन पर नजर डाले तो एक महीने में यह 13 प्रतिशत और तीन महीने में 8 फीसदी चढ़ा है। जबकि छह महीने में शेयर में 8 प्रतिशत और एक साल में 3 प्रतिशत की गिरावट आई है। दो साल में शेयर 35 फीसदी टूटा है। वहीं, तीन साल में शेयर 50 प्रतिशत और पांच साल में 94 प्रतिशत रिटर्न दिया है। स्टॉक का 52 वीक का हाई 459.67 रुपये और 52 वीक का लो 335.30 रुपये है।

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - February 27, 2026 | 3:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement