facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Group stocks में जबरदस्त हलचल, IPO की खबर के बाद 12 फीसदी तक उछले ग्रुप के शेयर; टाटा इन्वेस्टमेंट पर टूट पड़े खरीदार

Advertisement

टाटा ग्रुप की कंपनियों में सबसे ज्यादा तेजी टाटा इन्वेस्टमेंट (Tata Investments) के शेयरों में आई। यह इंट्रा-डे ट्रेड के दौरान 11.83% चढ़कर 7,305 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गया।

Last Updated- December 24, 2024 | 2:22 PM IST
Tata Group Stocks,

Tata Group stocks: शेयर बाजार में उतार-चढाव के बीच टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयर मंगलवार (24 दिसंबर) को शुरूआती कारोबार के दौरान अचानक तेजी के साथ चढ़ गए। बीएसई (BSE) पर इंट्रा-डे ट्रेड में टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन, टाटा केमिकल्स, टाटा मोटर्स, टाटा पावर, टाटा एलेक्सी, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और टाटा कम्युनिकेशंस के शेयरों की हाई डिमांड देखने को मिली।

टाटा कैपिटल (Tata Capital) के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिये 15,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना की रिपोर्ट के बाद टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में यह उछाल आया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस पेशकश में प्राइमेरी और सेकेंडरी शेयर बिक्री का संयोजन शामिल होने की उम्मीद है।

टाटा ग्रुप के स्टॉक्स बने राकेट

टाटा ग्रुप की कंपनियों में सबसे ज्यादा तेजी टाटा इन्वेस्टमेंट (Tata Investments) के शेयरों में आई। यह इंट्रा-डे ट्रेड के दौरान 11.83% चढ़कर 7,305 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गया। इसी तरह, टाटा केमिकल्स 3.99 प्रतिशत बढ़कर 1,076.20 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।

इसके अलावा टाटा मोटर्स 2.51 प्रतिशत बढ़कर 740.70 रुपये पर, टाटा एलेक्सी 1.60 प्रतिशत बढ़कर 7,010 रुपये पर, टीसीएस 1.45 प्रतिशत बढ़कर 4,217.30 रुपये पर, टाटा पावर 1.38 प्रतिशत बढ़कर 405.35 रुपये पर, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स इंच 1.05 प्रतिशत बढ़कर 911.20 रुपये पर, टाटा कम्युनिकेशंस 1.12 प्रतिशत बढ़कर 1,729.65 रुपये पर पहुंच गया।

दूसरी तरफ, टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में गिरावट देखी गई और यह इंट्रा-डे ट्रेड में 1.31 प्रतिशत गिरकर 139.85 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आ गया।

टाटा ग्रुप के स्टॉक्स में तेजी की वजह

रिपोर्ट के अनुसार, टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कैपिटल अपना आईपीओ लाने की योजना बना रही है। इस रिपोर्ट के बाद टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में यह उछाल आया। रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीओ 1500 करोड़ रुपये तक हो सकता है।

यह आईपीओ टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ के बाद आ रहा है। टाटा टेक का आईपीओ 30 नवंबर, 2023 को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था। टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर 500 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में 140 प्रतिशत प्रीमियम लेकर लिस्ट हुए थे। एनएसई पर टाटा टेक का स्टॉक 1200 रुपये जबकि एनएसई पर 1199.95 रुपये पर खुला था।

क्या करती है टाटा कैपिटल

बता दें कि टाटा कैपिटल लिमिटेड (Tata Capital Limited)…टाटा ग्रुप की फ्लैगशिप फाइनेंशियल सर्विस फर्म होने के साथ टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की सब्सिडियरी है। यह नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) के रूप में कारोबार करती है।

Advertisement
First Published - December 24, 2024 | 12:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement