facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऑल टाइम हाई पर दिग्गज Tata Stock, ब्रोकरेज ने अपग्रेड की रेटिंग, कहा-खरीद लें; अभी 30% और चढ़ेगा

Advertisement

Tata Stock to Buy: ब्रोकरेज का कहना है कि यूरोपीय बाजार में सुधार की उम्मीद, घरेलू कारोबार में मजबूती और उचित वैल्यूएशन शेयर को आकर्षक बनाता है।

Last Updated- October 27, 2025 | 3:32 PM IST
tata stocks to buy

Tata Steel Share: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन यानी सोमवार (27 अक्टूबर) को जोरदार तेजी देखने को मिली। अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक संकेतों से वैश्विक बाजारों में सुधार हुआ। इसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दिया। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में रहे। बाजार में इस मूड के बीच घरेलू ब्रोकरेज हाउस इनक्रेड इक्विटीज ने टाटा स्टील पर अपनी रेटिंग को अपग्रेड कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि यूरोपीय बाजार में सुधार की उम्मीद, घरेलू कारोबार में मजबूती और उचित वैल्यूएशन शेयर को आकर्षक बनाता है।

Tata Steel पर टारगेट प्राइस ₹224

इनक्रेड इक्विटीज ने टाटा स्टील पर अपनी रेटिंग को ‘Reduce‘ से अपग्रेड कर ‘ADD‘ कर दिया है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 224 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर निवेशकों को करीब 30 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। टाटा स्टील के शेयर शुक्रवार को 174.50 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज के अनुसार, टाटा स्टील को यूरोप में स्टील की मांग में सुधार से बड़े पैमाने पर लाभ मिलने की उम्मीद है। इसे युद्ध के बाद रिकंस्ट्रक्शन की विशाल योजनाओं से समर्थन मिलेगा। रूस-यूक्रेन संघर्ष एक संभावित समझौते के करीब है। रिकंस्ट्रक्शन पर 800 अरब डॉलर से अधिक खर्च होने का अनुमान है। यह निवेश पूरे महाद्वीप में इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और विनिर्माण क्षेत्रों में तेज वृद्धि को बढ़ावा देगा।

ब्रोकरेज ने कहा कि यूरोपीय संघ का नया निर्णय इस आशावाद को और मजबूत करता है। यूरोपीय यूनियन 2026 के मध्य तक शुल्क-मुक्त स्टील इंपोर्ट कोटा को आधा करेगा। साथ ही, कोटा से बाहर के आयात पर शुल्क 50 प्रतिशत तक दोगुना किया जाएगा। इससे आपूर्ति सीमित होगी और क्षेत्रीय कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद है। ब्रोकरेज के अनुसार, इन कारकों से टाटा स्टील यूरोप की आय और प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार होगा। यह हाल के कमजोर मार्जिन के प्रभाव को संतुलित करेगा।

ब्रोकरेज ने टाटा स्टील के भारत में कारोबार पर भी प्रकाश डाला। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी को संरक्षणवादी नीतियों का लाभ मिल रहा है। मजबूत मांग और सरकार की तरफ से बढ़ता इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश भी इसे सहारा दे रहे हैं।

Also Read | 51% उछला सोना, सिर्फ 6% बढ़े शेयर! ब्रोकरेज ने बताया अब कहां पैसा लगाने पर मिलेगा बेहतर रिटर्न

Tata Steel Stock Performance

टाटा स्टील के शेयरों में हाल फिलहाल में तेजी देखने को मिली है। एक महीने में स्टॉक 5.40 फीसदी चढ़ा है। तीन महीने में स्टॉक में करीब 10 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। छह महीने में स्टॉक 27.25 फीसदी चढ़ा है। शेयर ने एक साल में 21 फीसदी, दो साल में 47 फीसदी और तीन साल में 69 फीसदी का रिटर्न दिया है। बीएसई पर स्टॉक का 52 वीक हाई 177.85 रुपये और 52 वीक लो 122.60 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का टोटल मार्केट कैप 2,20,457 करोड़ रुपये है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोमिखों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - October 27, 2025 | 3:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement