facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Stock में बड़ी गिरावट का अलर्ट! Q2 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने दी SELL की सलाह, जानें वजह

Advertisement

Tata Stock: ब्रोकरेज के अनुसार, जगुआर लैंड रोवर (JLR) के प्रदर्शन का असर इतना ज्यादा था कि समूह के ग्रॉस कारोबार को हाल के समय की सबसे कमजोर स्थिति में पहुंचा दिया।

Last Updated- November 17, 2025 | 2:53 PM IST
Tata Group Stocks

Tata Stock: टाटा ग्रुप की कार कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के शेयरों में सोमवार (17 नवंबर) को बड़ी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर बीएसई पर शुरुआती कारोबार में 7 फीसदी से ज्यादा गिर गए। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउसेस के सतर्क आउटलुक के चलते आई है। ब्रोकरेज का कहना है कि जगुआर लैंड रोवर (JLR) के प्रदर्शन में तेज गिरावट ने पूरे परिणामों पर नकारात्मक असर डाला। इसका असर इतना ज्यादा था कि इसने समूह के ग्रॉस कारोबार को हाल के समय की सबसे कमजोर स्थिति में पहुंचा दिया।

Tata Motors Passenger Vehicles पर ब्रोकरेज की राय

Nuvama

नुवामा ने टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स पर अपनी रेटिंग को ‘Reduce’ पर बरकरार रखा है। साथ ही स्टॉक पर 385 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। यह शेयर के मौजूदा भाव से लगभग सपाट है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर शुक्रवार को 391 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज के अनुसार, जगुआर लैंड रोवर का कमजोर प्रदर्शन, अमेरिका और चीन में टैक्स दबाव और प्रोडक्शन शटडाउन ने कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी पर बड़ा असर डाला। ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 26-28 के लिए समेकित Ebitda अनुमान 5-8% घटा दिए हैं। अब उन्हें मध्यम अवधि में जगुआर लैंड रोवर की बिक्री के लगभग स्थिर रहने की उम्मीद है। जगुआर मॉडल बंद हो रहे हैं और प्रमुख बाजारों में मांग भी कमजोर बनी हुई है।

हालांकि, भारत के पैसेंजर व्हीकल (PV) सेगमेंट की आय वित्त वर्ष 25-28 के दौरान 11% की CAGR से बढ़ने का अनुमान है। लेकिन घरेलू मजबूती वैश्विक दबावों को संतुलित करने के लिए पर्याप्त नहीं होगी।

Motilal Oswal

मोतीलाल ओसवाल ने टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स पर ‘SELL’ रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 312 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के मौजूदा भाव से 20 फीसदी कम हैं।

ब्रोकरेज ने कुछ संरचनात्मक जोखिमों की भी चेतावनी दी है। इनमें अमेरिका में बढ़े हुए टैरिफ और चीन के लग्जरी टैक्स का असर शामिल है। इन दोनों कारकों से कंपनी की मध्यम अवधि की प्रॉफिटेबिलिटी पर स्थायी दबाव पड़ सकता है।

कैसे रहे Q2 नतीजे?

देश की दिग्गज ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (Q2FY26) के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी को इस तिमाही 867 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 498 करोड़ का मुनाफा हुआ था। यानी कंपनी का प्रॉफिट इस बार घाटे में बदल गया है।

हालांकि, कंपनी की कमाई (Revenue from Operations) में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। टाटा मोटर्स की आय 6 फीसदी बढ़कर 18,491 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 17,402 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा है कि यह नुकसान कई कारणों से हुआ है, जिनमें लागत में बढ़ोतरी, कुछ बाजारों में मांग में कमी और मुद्रा उतार-चढ़ाव शामिल हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि टाटा मोटर्स आने वाले महीनों में इलेक्ट्रिक वाहनों और नई लॉन्चिंग के जरिए अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार करने की कोशिश करेगी।

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में खरीदारी/बेचने की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधित फैसले करने से पहले अपने एक्सपर्ट से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - November 17, 2025 | 2:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement