facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Stock: चाय के भाव घटने से बढ़ेगी टाटा शेयर में मिठास, मोतीलाल ओसवाल समेत 2 ब्रोकरेज बुलिश; खरीद लें

Advertisement

Tata Stock: मोतीलाल ओसवाल और नुवामा इक्विटीज ने टाटा स्टॉक पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउसेस ने शेयर पर 1,285 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है।

Last Updated- July 24, 2025 | 3:05 PM IST
Tata Consumer Product

Tata Stock to Buy: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Tata Consumer ) के शेयर गुरुवार (24 जुलाई) को शुरूआती कारोबार में करीब 4 फीसदी चढ़कर 1,104.8 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह एक्शन अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद देखने को मिला। कंपनी ने बुधवार को बाजार बंद होने के बाद जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। FMCG कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि पहली तिमाही में उसका मुनाफा 14.7 फीसदी बढ़कर 331.75 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 289.25 करोड़ रुपये था।

शेयर में जारी मूवमेंट के बीच ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल और नुवामा इक्विटीज ने टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स  के शेयर पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउसेस ने शेयर पर 1,285 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है।

Tata Consumer Products पर Nuvama की रेटिंग: BUY| टारगेट प्राइस ₹1,285|

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने टाटा कंज्यूमर पर अपनी ‘BUY’ रेटिंग को बरकरार रखा है। हालांकि, ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस घटाकर 1,285 रुपये कर दिया है। पहले यह 1,335 रुपये था। इस तरह, शेयर में 21 फीसदी अपसाइड देखने को मिल सकता है। टाटा कंज्यूमर के शेयर बुधवार को 1062 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज के अनुसार, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 9.8 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि दर्ज की। यह नुवामा की उम्मीद से थोड़ी कम थी। नुवामा के अनुसार, एबिटा और मार्जिन में भारी गिरावट आई। ग्रॉस मार्जिन में 482 आधार अंक (बीपीएस) और एबिटा मार्जिन में 263 आधार अंक की गिरावट आई। चाय की बढ़ी हुई कीमतों और गैर-ब्रांडेड सेगमेंट में कॉफी की कीमतों में गिरावट के कारण यह गिरावट आई।

यह भी पढ़ें: ₹4150 करोड़ की डील से घरेलू कंपनी ने लिकर मार्केट में मचाई हलचल, शेयर पर टूट पड़े खरीदार; 15 दिन में 45% उछला भाव

Tata Consumer Products पर Motilal Oswal की रेटिंग: BUY| टारगेट प्राइस ₹1,270|

मोतीलाल ओसवाल ने भी टाटा कंज्यूमर पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस घटाकर 1,270 रुपये कर दिया है। यह पहले 1300 रुपये था। इस तरह, शेयर करीब 20 फीसदी का अपसाइड दे सकता है।

ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि चाय की कीमतों में नरमी वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही से मार्जिन में वृद्धि का कारण बनेगी और अंतरराष्ट्रीय कारोबार से वित्त वर्ष 2025-26 के प्रदर्शन को बनाए रखने की उम्मीद है।

Tata Consumer Q1 Results

टाटा ग्रुप की प्रमुख FMCG कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि पहली तिमाही में उसका मुनाफा 14.7 फीसदी बढ़कर 331.75 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 289.25 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली, जो 9.8 फीसदी उछलकर 4,778.91 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल इस अवधि में यह 4,352.07 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने बताया कि बीती तिमाही में उसका कुल खर्च 10.9 फीसदी बढ़कर 4,354.66 करोड़ रुपये रहा। टाटा कंज्यूमर की ब्रांडेड कारोबार की आय 10.6 फीसदी बढ़कर 4,270.9 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 3,861.51 करोड़ रुपये थी। इसमें चाय, कॉफी, पानी और अन्य वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स शामिल हैं। कुल आय, जिसमें अन्य स्रोतों से कमाई भी शामिल है, 9.76 फीसदी बढ़कर 4,820.08 करोड़ रुपये हो गई।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। यहां निवेश की सलाह नहीं है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - July 24, 2025 | 2:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement