Titan Company Share: टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन कंपनी लिमिटेड (Titan) के शेयर बुधवार (8 अप्रैल) को शुरुआती कारोबार में 6 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी चौथी तिमाही का अपडेट जारी करने के बाद आई है। कंपनी ने तिमाही अपडेट बताया कि मार्च तिमाही में उसके ज्वैलरी कारोबार ने पिछले साल की तुलना में 46 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने यह भी बताया कि कंज्यूमर बिक्री सालाना आधार पर 52 प्रतिशत बढ़ गई। इसमें तनिष्क की अगुवाई रही और मिया ब्रांड का भी मजबूत सहयोग मिला। दोनों ब्रांड्स ने वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही की तुलना में शानदार वृद्धि दर्ज की।
कंपनी की तरफ से जारी तिमाही के अपडेट के बड़ा ब्रोकरेज हाउसेस ने स्टॉक पर पॉजिटिव आउटलुक दिया है। एनालिस्ट्स का कहना है कि त्योहारी और शादी के सीजन की मजबूत मांग के साथ स्ट्रेटेजिक अधिग्रहणों के दम पर कंपनी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है।
ब्रोकरेज हॉउस मोतीलाल ओसवाल ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में टाइटन पर ‘BUY’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 5200 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 23 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है। टाइटन के शेयर मंगलवार को 4,230 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।
ब्रोकरेज ने कहा कि टाइटन के कंज्यूमर कारोबार ने वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में लगभग 46 प्रतिशत सालाना वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने इस तिमाही के दौरान 47 नए स्टोर जोड़े, जिससे उसका कुल रिटेल नेटवर्क बढ़कर 3,603 स्टोर्स तक पहुंच गया।
एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने टाइटन पर अपनी खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस बढ़ाकर 5,149 रुपये कर दिया है। पहले यह 5,038 रुपये था। इस तरह, शेयर निवेशकों को 22 फीसदी का अच्छा रिटर्न दे सकता है।
ब्रोकरेज के अनुसार, टाइटन का मीडियम से लॉन्ग टर्म का प्रदर्शन ज्वेलरी कारोबार में बाजार हिस्सेदारी बढ़ने से संचालित होगा, जो उसके मजबूत ब्रांड, बेहतर क्रियान्वयन और स्टोर नेटवर्क के विस्तार के कारण संभव होगा। इसके अलावा, अन्य सेगमेंट्स की लाभप्रदता में सुधार भी कंपनी के लिए सकारात्मक रहेगा।
टाइटन ने मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद मार्च तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी किया। अपने तिमाही अपडेट में कंपनी ने बताया कि उसके ज्वेलरी कारोबार ने शानदार प्रदर्शन किया और मार्च तिमाही में सालाना आधार पर लगभग 46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।
कंज्यूमर बिक्री भी मजबूत रही, जो सालाना आधार पर 52 प्रतिशत बढ़ी। इसमें तनिष्क की अगुवाई रही और मिया का भी अच्छा सहयोग मिला, दोनों ब्रांड्स ने Q4FY25 की तुलना में मजबूत वृद्धि दर्ज की।सोने की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बावजूद कंपनी ने Q4FY26 में खरीदारों की संख्या में हाई सिंगल डिजिट की वृद्धि दर्ज की, जबकि इससे पहले FY26 की तीन तिमाहियों में खरीदार वृद्धि लगभग स्थिर रही थी।
(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)