facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एक महीने में ₹580 से ₹818 पर पंहुचा Tata Stock, डिविडेंड की घोषणा पर टिकी नजरें; 4 मई को आएंगे नतीजे

Advertisement

Tata Stock: एक्सपर्ट्स के अनुसार, नतीजों से पहले शेयर में तेजी यह संकेत देती है कि कंपनी सरप्राइज नतीजे पेश कर सकती है।

Last Updated- April 29, 2026 | 11:43 AM IST
Tata Chemicals stock

Tata Chemicals Stock: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा केमिकल (Tata Chemical) के शेयरों में हाल ही में जोरदार बढ़त देखने को मिली है। कंपनी के शेयर पिछले महीने 52 वीक लो पर जाने के बाद से 30 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए हैं। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में टाटा केमिकल्स के शेयरों ने ब्रोडर मार्केट बाजार की तुलना में लगातार कमजोर प्रदर्शन किया है। पिछले एक साल में यह शेयर 7 प्रतिशत गिरा है, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स में 1.3 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले दो और तीन वर्षों में टाटा केमिकल्स के शेयर क्रमशः 30 प्रतिशत और 18 प्रतिशत गिरे हैं, जबकि इसी अवधि में निफ्टी 50 इंडेक्स ने 7 प्रतिशत और 33 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है।

Tata Chemicals Dividend 

इस बीच, टाटा केमिकल्स ने घोषणा की है कि 4 मई को बोर्ड बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही और वित्त वर्ष के वित्तीय नतीजों पर विचार और उन्हें मंजूरी दी जाएगी। इसके साथ ही, बोर्ड शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की सिफारिश पर भी विचार करेगा।

ग्लोब कैपिटल के इक्विटी कमोडिटी प्रमुख गौरव शर्मा ने कहा कि केमिकल सेक्टर के लिए मार्च तिमाही एक बार फिर मिला-जुला रहने की उम्मीद है। यह मौजूदा चुनौतियों से जूझ रहा है। टाटा केमिकल्स पर उन्होंने कहा कि नतीजों से ठीक पहले दो दिन की तेजी यह संकेत देती है कि कंपनी सरप्राइज नतीजे पेश कर सकती है।

उन्होंने कहा, ”पिछले दो दिनों में टाटा केमिकल्स में काफी तेज़ी देखी गई है। शेयर 100-दिन के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (ईएमए), जो करीब 755 रुपये के आसपास है, के ऊपर पहुंच गया है और अब 200-दिन के ईएमए को भी टेस्ट कर रहा है। यह इस बात का संकेत हो सकता है कि नतीजों में सकारात्मक सरप्राइज देखने को मिल सकता है।”

यह पढ़ें: 3000 करोड़ जुटाने की तैयारी में Punjab & Sind Bank, QIP प्लान से घटेगी सरकार की हिस्सेदारी

Tata Chemicals Stock: Technical Outlook

पृथ्वी फिनमार्ट के एवीपी और टेक्निकल इक्विटी रिसर्च प्रमुख हरीश जुजारे ने कहा कि टाटा केमिकल्स के शेयर ने मार्च के निचले स्तर करीब 580 रुपये से मजबूत रिकवरी दिखाई है और अब 780 रुपये के आसपास के पिछले ब्रेकडाउन जोन के करीब पहुंच रहा है। तकनीकी रूप से, शेयर दैनिक चार्ट पर अपने 50-दिन और 100-दिन के साधारण मूविंग एवरेज से ऊपर निकल चुका है। यह बेहतर होती गति का संकेत देता है।

उन्होंने कहा, ”यदि कीमत 780–790 रुपये के स्तर के ऊपर टिकती है, तो यह आगे बढ़कर 200-दिन के मूविंग एवरेज, जो करीब 820 रुपये के आसपास है, तक जा सकती है। 820 रुपये के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट होने पर तेजी का रुख और मजबूत हो सकता है और कीमत लंबी अवधि की गिरती ट्रेंडलाइन रेजिस्टेंस, जो करीब 880 रुपये के आसपास है, की ओर बढ़ सकती है।”

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - April 29, 2026 | 11:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement