facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Stocks: टाटा के 2 शेयरों में कमाई का मौका, Q4 के बाद BUY की सलाह; 30% तक रिटर्न की उम्मीद

Advertisement

Tata Stocks: ज्यादातर ब्रोकेरज हाउसेस ने टाटा के इन दोनों स्टॉक्स पर पॉजिटिव आउटलुक दिया है और 30% तक रिटर्न की उम्मीद जताई है।

Last Updated- April 23, 2026 | 2:38 PM IST
tata stocks to buy

Tata Stocks: टाटा की दो कंपनियों ने अपनी फाइनेंशियल रिजल्ट पेश कर दिए हैं। टाटा ग्रुप की लाइफस्टाइल रिटेलर कंपनी ट्रेंट ने बुधवार को वित्त वर्ष 20225-26 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। चौथी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 26 फीसदी बढ़कर 400 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 318 करोड़ रुपये था। इसके अलावा टाटा कम्युनिकेशंस ने मार्च तिमाही में 263.25 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया। यह पिछले साल की समान अवधि के 1,040.34 करोड़ रुपये से काफी कम है।

नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउसेस ने स्टॉक पर अपनी रेटिंग लेटेस्ट रेटिंग और टारगेट प्राइस जारी कर दिए हैं। ट्रेंट पर जहां ब्रोकरेज बुलिश नजर आ रहे हैं। टाटा कम्युनिकेशंस पर भी उन्होंने पॉजिटिव आउटलुक दिया है।

Trent Share पर ब्रोकरेज की राय

HSBC: रेटिंग BUY| टारगेट प्राइस: ₹4435

एचएसबीसी ने ट्रेंट के शेयर पर ‘BUY’ की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 4,830 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के पिछले बंद भाव 4435 रुपये से करीब 9 फीसदी ज्यादा है। हालांकि, ब्रोकरेज ने कंपनी के फैशन सेगमेंट में समान आधार पर कम एकल अंक की वृद्धि की ओर इशारा किया और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच स्टोर की उत्पादकता पर दबाव पड़ने की आशंका जताई है।

Antique Stock Broking: रेटिंग BUY| टारगेट प्राइस: ₹5,036

एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने भी ट्रेंट के शेयर पर ‘BUY’ की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 5,036 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर मौजूदा लेवल से करीब 14 फीसदी का रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज ने कहा कि ट्रेंट ने युद्ध की स्थिति के कारण सप्लायर क्षेत्रों में कच्चे माल की बढ़ती लागत और श्रम की कमी का सामना किया। कंपनी इसे संतुलित तरीके से मुख्य रूप से भारत आधारित सोर्सिंग के जरिए संभाल रही है।

यह पढ़ें: Solar Stock: 1 महीने में 50% उछला, अब मोतीलाल ओसवाल ‘सुपर बुलिश’, कहा- खरीदें, 31% और जाएगा ऊपर

Motilal Oswal: रेटिंग BUY| टारगेट प्राइस: ₹5,250

मोतीलाल ओसवाल ने ट्रेंट पर खरीदार की सलाह को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 5,250 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। यह के पिछले बंद भाव से 18 फीसदी ज्यादा है।

ब्रोकरेज ने कहा कि हमारे चैनल जांच से संकेत मिलता है कि एक-दूसरे के असर से प्रभावित स्टोर्स में बिक्री में गिरावट अब कम हो गई है। साथ ही, हम देखते हैं कि ट्रेंट की तरफ से हाल में जो नए जूडियो स्टोर खोले गए हैं, वे मुख्य रूप से नए शहरों में विस्तार पर केंद्रित हैं। इनकी शुरुआती उत्पादकता कम हो सकती है, लेकिन इससे मौजूदा स्टोर्स की बिक्री पर अतिरिक्त असर नहीं पड़ेगा।

Tata Communications पर ब्रोकरेज की राय

Motilal Oswal: रेटिंग Neutral| टारगेट प्राइस: ₹1,720

मोतीलाल ओसवाल ने टाटा कम्युनिकेशंस पर ‘Neutral’ रेटिंग दी है और 1,720 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह 9 प्रतिशत का अपसाइड दर्शाता है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने स्थिर तिमाही प्रदर्शन किया है। डेटा आय में सालाना आधार पर 11.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसे डिजिटल पोर्टफोलियो से आय में 19 प्रतिशत वृद्धि का समर्थन मिला।

ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत बनी हुई है और इसमें दो अंकों की वृद्धि देखी जा रही है। यह बढ़त अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बड़े सौदे मिलने से हो रही है। साथ ही, आगे के काम की संभावनाएं भी मजबूत हैं, जिसमें डिजिटल सेवाओं का योगदान लगभग 70 प्रतिशत है।

यह पढ़ें: Stocks To Buy: मई में खरीदने के लिए Motilal Oswal ने चुने 6 दमदार स्टॉक्स, ₹240 से ₹4,750 तक के दिए टारगेट

Nuvama: रेटिंग BUY| टारगेट प्राइस: ₹2,000

नुवामा ने टाटा कम्युनिकेशंस पर ‘BUY’ रेटिंग को बरकरार रखा है। स्टॉक पर 2,000 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर निवेशकों को 31 फीसदी तक का रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज ने कहा कि हम टाटा कम्युनिकेशंस को लेकर सकारात्मक बने हुए हैं। यह तकनीक और दूरसंचार का अनोखा संयोजन है। नए मैनेजमेंट के तहत लाभदायक वृद्धि पर बढ़ता ध्यान इसे और मजबूत बना रहा है। हम डिजिटल, मुख्य और अन्य कारोबार का वैल्यूएशन क्रमशः 10 गुना, 9 गुना और 4 गुना पर कर रहे हैं, जो अनुमानित वित्त वर्ष 2028 के उद्यम मूल्य और ऑपरेशनल मुनाफे के रेश्यो पर आधारित है।

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - April 23, 2026 | 2:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement