facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

1100% का तगड़ा डिविडेंड! टाटा ग्रुप की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते

Advertisement

अगर कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन की बात करें तो बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयर 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 3028 रुपये पर बंद हुए थे

Last Updated- October 11, 2025 | 5:12 PM IST
Dividend
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

टाटा ग्रुप से जुड़ी देश की सबसे बड़ी IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने बीते गुरुवार अपनी दूसरी तिमाही के नतीजों के साथ 11 रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया। कंपनी के शेयरों का फेस वैल्यू 1 रुपये है, जिस हिसाब से यह 1100 फीसदी बैठता है। कंपनी ने बताया कि यह डिविडेंड उन शेयरधारकों को मिलेगा, जिनके नाम 15 अक्टूबर, 2025 तक कंपनी के रजिस्टर में दर्ज होंगे। यह डिविडेंड 4 नवंबर, 2025 को शेयरधारकों के खातों में पहुंचेगा।

TCS ने सितंबर में ही इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा कर दी थी। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा, “हमारे बोर्ड ने आज हुई बैठक में 1 रुपये के इक्विटी शेयर पर 11 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला किया है।” इससे पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में भी 11 रुपये का डिविडेंड घोषित किया था, जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 16 जुलाई, 2025 थी।

Also Read: Dividend Stocks: अगले हफ्ते TCS, एलेकॉन और आनंद राठी शेयरधारकों को देंगे डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड-डेट

TCS पहले भी दे चुकी है तगड़ा डिविडेंड

TCS का डिविडेंड देने का रिकॉर्ड शानदार रहा है। ट्रेंडलाइन के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने अक्टूबर 2004 से अब तक कुल 91 डिविडेंड घोषित किए हैं। पिछले 12 महीनों में, ताजा डिविडेंड को छोड़कर, कंपनी ने 127 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया, जिसका यील्ड 4.15% रहा।

दूसरी तिमाही के नतीजों की बात करें तो TCS ने जुलाई-सितंबर 2025 की अवधि में 12,075 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। यह पिछले साल की समान तिमाही के 11,909 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.4% ज्यादा है। कंपनी की परिचालन आय (Operation Revenue) भी 2.4% बढ़कर 65,799 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 64,259 करोड़ रुपये थी। इन नतीजों के साथ TCS ने कॉरपोरेट जगत में दूसरी तिमाही के परिणामों की शुरुआत की।

अगर कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन की बात करें तो बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयर 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 3028 रुपये पर बंद हुए। कंपनी का मार्केट कैप अभी 10,95,701.62 रुपये है।

Advertisement
First Published - October 11, 2025 | 5:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement