facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TCS शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले, हर शेयर पर कुल ₹76 का मिलेगा डिविडेंड; नोट कर लें अकॉउंट में कब आएंगे पैसे

Advertisement

टीसीएस (TCS) ने बताया कि 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 12,380 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- January 09, 2025 | 5:04 PM IST
TCS

TCS Dividend: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने तीसरी तिमाही के नतीजों के साथ गुरुवार (9 जनवरी) को डिविडेंड का ऐलान कर दिया। टीसीएस के बोर्ड ने प्रति शेयर 10 रुपये के डिविडेंड और 66 रुपये के विशेष डिविडेंड का ऐलान किया है।

बता दें कि सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी टीसीएस (TCS) ने इससे पहले FY25 के लिए प्रति शेयर 20 रुपये और पहली तथा दूसरी तिमाही में 10 रुपये के डिविडेंड का भी ऐलान किया था।

तीसरा अंतरिम डिविडेंड और विशेष डिविडेंड 3 फरवरी, 2025 को एलिजिबल शेयरहोल्डर्स के खाते में जमा कर दिया जाएगा। वहीं, शयाधारकों के लिए डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 17 जनवरी, 2025 तय की गई है।

टीसीएस डिविडेंड हिस्ट्री

इससे पिछले वृत्त वर्ष में चौथी तिमाही के नतीजों के साथ TCS ने FY24 के लिए 28 रुपये के अंतिम डिविडेंड का ऐलान किया था। टीसीएस ने अपने तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद 9 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड और 18 रुपये प्रति शेयर का विशेष डिविडेंड घोषित किया। दूसरी और पहली तिमाही में इसने 9 रुपये प्रत्येक के अंतरिम डिविडेंड की भी घोषणा की। इसके अलावा TCS ने FY24 में 17,000 करोड़ रुपये का शेयर बायबैक प्रोग्राम चलाया था।

टीसीएस के दिसंबर तिमाही के नतीजे

टीसीएस (TCS) ने बताया कि 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 12,380 करोड़ रुपये हो गया। यह इससे पिछले फाइनेशियल ईयर 2023-24 की इसी तिमाही में यह 11,058 करोड़ रुपये था।

टीसीएस (TCS) ने बताया कि 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू बढ़कर 63,973 करोड़ रुपये हो गया। यह सालाना आधार पर 5.5 प्रतिशत बढ़ा है। आईटी कंपनी का प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही में 60,583 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि, टीसीएस के तीसरी तिमाही के नतीजे एनालिस्ट्स के अनुमान से काम रहे हैं। एनालिस्ट्स ने 12,399 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था। टीसीएस का शेयर गुरुवार (9 जनवरी) को बीएसई पर 1.72 प्रतिशत या 70.85 रुपये की गिरावट लेकर 4036.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - January 9, 2025 | 4:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement