facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tech Mahindra के शेयर Q1 नतीजों के बाद 5% से ज्यादा टूटे

Advertisement

Tech Mahindra Share: सुबह 9.20 बजे के करीब कंपनी के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा गिर गए। BSE पर शेयर 5.52 प्रतिशत गिरकर 1,445.50 रुपये पर आ गया।

Last Updated- July 26, 2024 | 1:06 PM IST
Tech Mahindra
Tech Mahindra Share

आईटी सेक्टर की कंपनी टेक महिंद्रा के शेयरों में शुक्रवार को करीब छह प्रतिशत की गिरावट आई। कंपनी की अप्रैल-जून तिमाही की इनकम में 1.2 प्रतिशत की गिरावट के बाद उसके शेयर में यह गिरावट देखी गई। सुबह 9.20 बजे के करीब कंपनी के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा गिर गए। BSE पर शेयर 5.52 प्रतिशत गिरकर 1,445.50 रुपये पर आ गया, जबकि NSE पर यह 5.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,444.25 रुपये पर बंद हुआ। Sensex और Nifty में सूचीबद्ध कंपनियों में सबसे अधिक गिरावट कंपनी के शेयर में ही आई।

हालांकि, खबर लिखे जाते समय कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली। यह 0.38% की तेजी के साथ 1,535.85 के लेवल पर कारोबार करते दिखे।

अप्रैल-जून तिमाही के Financial Results

टेक महिंद्रा ने गुरुवार को शेयर बाजार को अप्रैल-जून तिमाही के फाइनेंशियल नतीजों की जानकारी दी थी। कंपनी के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 23 प्रतिशत बढ़कर 851 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि, इस अवधि में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 1.2 प्रतिशत घटकर 13,005 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़ें: Texmaco Rail ने Jindal Rail Infra में खरीदी 100% हिस्सेदारी; एक साल में 190% और दो साल में 550% रिटर्न

वित्तीय प्रदर्शन

टेक महिंद्रा के लिए चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही मिले-जुले परिणाम लेकर आई है। जहां एक ओर कंपनी का नेट प्रॉपिट 23 प्रतिशत बढ़ा है, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में 1.2 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस गिरावट के चलते कंपनी के शेयरों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। निवेशकों को इस बात पर ध्यान देना होगा कि आने वाली तिमाहियों में कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहता है।

टेक महिंद्रा के CEO और CFO ने कही ये बात

टेक महिंद्रा के सीईओ मोहित जोशी ने कहा कि ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी प्रगति देखने को मिली है, जिससे आम तौर पर कमजोर रहने वाली इस तिमाही में भी राजस्व बढ़ा है और मुनाफे का प्रतिशत बढ़ा है। हम काम को पूरा करने पर फोकस कर रहे हैं और वित्त वर्ष 2027 के लिए अपने लक्ष्यों को हासिल करने की राह पर हैं।

वहीं, कंपनी के CFO रोहित आनंद ने कहा, “पहली तिमाही के नतीजे इस साल कंपनी को सही रास्ते पर लाने और हमारी लॉन्गटर्म योजनाओं के लिए अच्छी शुरुआत हैं। जैसा कि हमने अपनी रणनीतिक प्राथमिकताओं में बताया था, हमारा ध्यान लंबे समय तक स्थिर प्रदर्शन के लिए व्यापार में निवेश करने पर बना हुआ है।”

 

Advertisement
First Published - July 26, 2024 | 12:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement