facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing bell: थम गई बाजार में दो दिन से जारी तेजी, सेंसेक्स 289 अंक टूटकर 58,000 अंक से नीचे फिसला

Advertisement
Last Updated- March 23, 2023 | 5:11 PM IST
Share Market

घरेलू शेयर बाजारों में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर गुरुवार को विराम लगा और उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 289 अंक टूटकर 58,000 अंक से नीचे फिसल गया। यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुख के साथ बैंक, वित्तीय और आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा।

कारोबारियों के अनुसार, सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में भारी बिकवाली से बाजार पर दबाव बना। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 289.31 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,925.28 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 375.74 अंक तक टूट गया था।

पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 75 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,076.90 अंक पर बंद हुआ।

Top Gainers

लाभ में रहने वाले शेयरों में नेस्ले इंडिया, मारुति, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं।

Top Losers

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में भारतीय स्टेट बैंक रहा। इसमें 1.69 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस, पावरग्रिड और एचडीएफसी बैंक तथा एचडीएफसी लि. भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे जबकि जापान के निक्की में गिरावट आई। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहा था। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘हालांकि, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि का निर्णय किया और यह बाजार की उम्मीद के अनुरूप है लेकिन अमेरिकी वित्त मंत्री के बयान से चिंता बढ़ी है। उन्होंने कहा है कि सभी जमा के लिये बीमा पर विचार नहीं किया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘घरेलू बाजार ने अनुकूल अमेरिका वायदा के साथ शुरुआती नुकसान से बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन स्विस नेशनल बैंक के नीतिगत दर में 0.50 प्रतिशत की वृद्धि के बाद यूरोपीय बाजारों में नरम शुरुआत से तेजी कुछ समय के लिये ही रही।’’ इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

FIIs

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक बुधवार को शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 61.72 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - March 23, 2023 | 5:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement