facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर बाजार में बढ़ रही परिवारों की रुचि, RBI ने बताया लोग कहां-कहां लगा रहे पैसा

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके साथ ही परिवारों की कुल वित्तीय संपदा में इक्विटी और निवेश फंड की हिस्सेदारी 2011-12 से 2022-23 के बीच 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी है।

Last Updated- July 19, 2024 | 10:56 PM IST
Investment

परिवार इस समय बैंक में धन जमा करने के अतिरिक्त भी निवेश के साधन तलाश रहे हैं। इनमें बचत को निवेश करने के इक्विटी इंस्ट्रूमेंट्स और निवेश फंड शामिल हैं। रिजर्व बैंक के कर्मचारी द्वारा लिखे गए एक शोध पत्र के मुताबिक पिछले एक दशक से अभी परिवारों की बचत के निवेश में जमा सबसे ऊपर बना हुआ है, लेकिन निवेश के अन्य साधनों जैसे इक्विटी और निवेश फंडों, बीमा और पेंशन फंडों में परिवारों की रुचि बढ़ रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके साथ ही परिवारों की कुल वित्तीय संपदा में इक्विटी और निवेश फंड की हिस्सेदारी 2011-12 से 2022-23 के बीच 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी है।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी कहा है कि परिवार और ग्राहक, जो परंपरागत रूप से अपनी बचत का निवेश बैंकों में करने पर निर्भर थे, उनकी दिलचस्पी पूंजी बाजारों व अन्य वित्तीय साधनों में बढ़ रही है।

मुंबई में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में दास ने कहा, ‘परिवारों द्वारा की गई कुल बचत में बैंक जमा की हिस्सेदारी अभी भी सबसे ज्यादा है, लेकिन यह हिस्सेदारी धीरे धीरे घट रही है। परिवार अब अपनी बचत म्युचुअल फंडों, बीमा फंडों और पेंशन फंडों में लगा रहे हैं। स्पष्ट रूप से कहा जाए तो परिवार अपनी बचत को बैंकों के बजाय अन्य माध्यमों की ओर लगाने में अधिकाधिक आकर्षित हो रहे हैं।’

Advertisement
First Published - July 19, 2024 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement