facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

1 शेयर पर 4 मुफ्त शेयर बांट रही कंपनी, फायदा उठाने का लास्ट चांस; एक महीने में 33% चढ़ चुका है स्टॉक का भाव

Advertisement

संगम फिनसर्व ने 4:1 के रेश्यो में बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि कंपनी हर 1 शेयर पर 4 मुफ्त शेयर देगी।

Last Updated- February 06, 2025 | 8:30 PM IST
Nazara Technologies Stock Split and Bonus Share

Bonus Issue: फाइनेंशियल सेक्टर की कंपनी संगम फीनसेरव (Sangam Finserv) के शेयर पिछले एक महीने में लगभग 33 फीसदी चढ़ने के बाद एक्स-डेट पर जाने के लिए तैयार है। संगम फिनसर्व ने पिछले साल दिसंबर में अपने निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा देने का ऐलान किया था। इसके लिए पहले रिकॉर्ड डेट 31 जनवरी, 2025 तय की गई थी। बाद में इसे बदलकर 7 फरवरी कर दिया गया।

संगम फिनसर्व ने 4:1 के रेश्यो में बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि कंपनी हर 1 शेयर पर 4 मुफ्त शेयर देगी। संगम फिनसर्व के शेयर शुक्रवार (7 फरवरी) को रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड करेंगे। संगम फिनसर्व के शेयर बुधवार को BSE में 334 रुपये के भाव पर बंद हुए। एनबीएफसी कंपनी के शेयर पिछले एक महीने में लगभग 33% चढ़ चुके है। 500 रुपये से कम के स्टॉक ने पिछले दो वर्षों में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, जो 480 प्रतिशत से अधिक है।

संगम फिनसर्व बोनस इश्यू

संगम फिनसर्व ने शेयर बाजार को बताया कि हर शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये होगी और हर 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर फ्री मिलेंगे। इससे आपके पास अचानक शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी, हालांकि शेयर की कीमत बोनस रेश्यो के हिसाब से 4 फरवरी को एडजस्ट हो जाएगी।

शेयर खरीदने पर आपको होगा फायदा?

बोनस शेयर आमतौर पर उन निवेशकों को दिया जाता है जिन्होंने कंपनी में लंबे समय तक निवेश किया होता है। इससे निवेशकों को अधिक शेयर मिलते हैं, जिससे उनके कुल निवेश की वैल्यू में इजाफा होता है।

संगम फिनसर्व शेयर हिस्ट्री

एनबीएफसी कंपनी के शेयर पिछले एक महीने में लगभग 33 फीसदी चढ़ चुके हैं। वहीं, पिछले छह महीने में स्टॉक 266.81% उछल चुका है। बीते एक साल में भी स्टॉक ने 266.81% का रिटर्न दिया है। वहीं, बीते दो साल के दौरान स्टॉक्ज़ में 518.15% की वृद्धि हुई है। स्टॉक का 52 वीक हाई 347 रुपये और 52 वीक लो 86.50 रुपये है। बीएसई पर स्टॉक का टोटल मार्केट कैप (Mcap) 311.19 करोड़ रुपये है।

 

ITC Q3 results: बुरी खबर! जानें क्यों तिमाही नतीजों ने किया निराश; पढ़े मुनाफे-रेवेन्यू-व्यय के आंकड़ें

 

 

Advertisement
First Published - February 6, 2025 | 9:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement