facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाजार में छठे दिन भी गिरावट बरकरार

Advertisement

पिछले छह सत्रों में सेंसेक्स और निफ्टी में 3 प्रतिशत तक की गिरावट आई है और वे आठ महीनों में अपने सबसे निचले स्तर के करीब हैं।

Last Updated- February 12, 2025 | 10:24 PM IST
Stock Market

वैश्विक व्यापार युद्ध की चिंताओं का मनोबल पर लगातार दबाव पड़ने से बुधवार को छठे कारोबारी सत्र में भी सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट जारी रही। हालांकि सूचकांक सकारात्मक वैश्विक रुझानों की मदद से दिन के निचले स्तर से करीब एक प्रतिशत नुकसान की भरपाई करने में कामयाब रहे। दिन के कारोबार में, सेंसेक्स 75,388.39 के निचले स्तर पर पहुंच गया था जबकि निफ्टी गिरकर 22,798 पर आ गया था। आखिर में सेंसेक्स 123 अंक या 0.16 फीसदी नुकसान के साथ 76,171 पर बंद हुआ। निफ्टी 27 अंक या 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 23,045 पर बंद हुआ।

लगातार छह दिनों की गिरावट 28 फरवरी के बाद से सेंसेक्स में सबसे लंबी गिरावट का सिलसिला है और 18 नवंबर के बाद से निफ्टी के लिए भी यह सबसे लंबी गिरावट है। पिछले छह सत्रों में सेंसेक्स और निफ्टी में 3 प्रतिशत तक की गिरावट आई है और वे आठ महीनों में अपने सबसे निचले स्तर के करीब हैं।

बीएसई पर सूचीबद्ध फर्मों का कुल बाजार पूंजीकरण 1.1 लाख करोड़ रुपये तक घटकर 407 लाख करोड़ रुपये रह गया। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.26 फीसदी तक की गिरावट आई। दिन के कारोबार में, स्मॉलकैप सूचकांक ‘बियर मार्केट टेरिटरी’ में फिसल गया क्योंकि इसमें इसके ऊंचे स्तरों से 20 फीसदी की गिरावट आ गई थी।

Advertisement
First Published - February 12, 2025 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement