facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोलर सेल बनाने वाली कंपनी का शेयर बना रॉकेट, 10% तक का आया उछाल; दमदार तिमाही नतीजों से मिला बूस्ट

Advertisement

प्रीमियर एनर्जीस का वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट लगभग छह गुना बढ़कर 255.2 रुपये हो गया। यह एक साल पहले की इस तिमाही में 43.21 करोड़ रुपये था।

Last Updated- February 04, 2025 | 11:31 AM IST
Stocks to Watch today

Premier Energies Share Price: प्रीमियर एनर्जीस के शेयरों में मंगलवार (4 फरवरी) को जोरदार रैली देखने को मिली। कैपिटल गुड्स सेक्टर की कंपनी के शेयर मनगलवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई पर 10 फीसदी तक चढ़ गए। कंपनी इंट्रीग्रेटिड सोलर सेल और सोलर मॉड्यूल की देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। कंपनी के शेयरों में यह तेजी दिसंबर तिमाही में मुनाफा बढ़ने के चलते आई है।

मुनाफे में वृद्धि की खबर के बाद प्रीमियर एनर्जीस के शेयरों जोरदार खरीदारी देखी गई। बीएसई पर प्रीमियर एनर्जीस के शेयर 10 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 1177 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गए। हालांकि, बाद में कंपनी के शेयरों में मुनाफावसूली हुई शेयर 2% से ज्यादा फिसल गया।

कैसे रहे प्रीमियर एनर्जीस के Q3 नतीजे?

प्रीमियर एनर्जीस का वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर लगभग छह गुना बढ़कर 255.2 रुपये हो गया। यह एक साल पहले की इस तिमाही में 43.21 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर भी कंपनी के मुनाफे में 23.93% का जोरदार उछाल आया है। यह Q2 FY25 में 205.94 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी का रेवेन्यू भी 2024-25 की तीसरी तिमाही में 140.6 फीसदी उछलकर 1713 करोड़ रुपये हो गया।

ALSO READ: Dr Agarwal’s Health Care IPO की बाजार में सपाट एंट्री, मार्केट में तेजी के बावजूद निवेशकों को नहीं हुआ फायदा

प्रीमियर एनर्जीस की आर्डर बुक मजबूत

प्रीमियर एनर्जीज़ की ऑर्डर बुक Q3 FY25 तक 4,539 मेगावाट है। इस ऑर्डर बुक का कुल वैल्यू 6,946.1 करोड़ रुपये है, जो तिमाही आधार पर कंपनी की ऑर्डर बुक में 8% की वृद्धि दर्शाता है।

कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ अपनी कैपेसिटी विस्तार योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि उसकी 2 GW क्षमता की वेफर मेन्यूफेक्चरिंग यूनिट का उत्पादन FY26 में शुरू होने की उम्मीद है।

पिछले साल सितम्बर में लिस्ट हुए थे शेयर

प्रीमियर एनर्जीज के शेयर 3 सितंबर, 2024 को एनएसई (NSE) पर 990 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। यह इसके आईपीओ प्राइस 450 से 120 प्रतिशत ज्यादा था। बीएसई पर प्रीमियर एनर्जीज के शेयर 991 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इसके इश्यू प्राइस से 120.22 प्रतिशत ज्यादा है।

Advertisement
First Published - February 4, 2025 | 11:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement