facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

1 साल में ये 5 शेयर करा सकते हैं अच्छा मुनाफा, Sharekhan ने दी ​निवेश की सलाह; चेक करें टारगेट

ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) ने गुरुवार को अपने फंडामेंटल अपडेट में 5 स्टॉक्स में लंबी अव​धि के लिए निवेश की सलाह दी है।

Last Updated- November 21, 2024 | 12:49 PM IST
Stock Market
Stock Market

Sharekhan Fundamental Stocks Pick: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार (21 नवंबर) को तेज गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ। अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी बिकवाली का असर बाजार के मूड-माहौल पर देखने को मिली। इसके अलावा ग्लोबल सेंटीमेंट्स का असर घरेलू बाजारों पर पड़ रहा है। बाजार में जारी उठापटक के बीच लंबी अव​धि के नजरिए से चुनिंदा शेयरों में खरीदारी का मौका भी है।

ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) ने गुरुवार को अपने फंडामेंटल अपडेट में 5 स्टॉक्स में लंबी अव​धि के लिए निवेश की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने अगले 12 महीने के नजरिए से UPL, HDFC Life, Bharti Airtel, Affle India, Ashok Leyland स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है। इनमें निवेशकों को 29 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है।

UPL

पे​स्टिसाइड्स और एग्रोकेमिकल्स सेक्टर के स्टॉक UPL को शेयरखान ने इन्वेस्टमेंट आइडिया में शामिल किया है। स्टॉक पर BUY की सलाह है। प्रति शेयर टारगेट प्राइस 584 रुपये रखा है। 19 नवंबर 2024 का शेयर का भाव 546 रुपये पर था। इस तरह निवेशकों को अगले 1 साल में करीब 7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

HDFC Life

लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर के शेयर HDFC Life को शेयरखान ने लंबी अव​धि के लिए चुना है। शेयर पर खरीदारी की सलाह है। टारगेट प्राइस 870 रुपये प्रति शेयर है। 19 नवंबर 2024 को शेयर 680 पर बंद हुआ था। इस तरह स्टॉक आगे 28 फीसदी तक का अपसाइड दिखा सकता है।

Bharti Airtel

टेलीकॉम स्टॉक Bharti Airtel शेयरखान के लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट आइडिया में है। शेयर पर खरीदारी की राय है। टारगेट प्राइस 1870 रुपये प्रति शेयर रखा है। 19 नवंबर 2024 को स्टॉक 1525 पर सेटल हुआ था। इस तरह स्टॉक आगे 23 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है।

Affle (India)

आईटी सेक्टर के शेयर Affle India पर शेयरखान बुलिश है। स्टॉक में BUY रेटिंग के साथ निवेश की सलाह है। प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1820 रुपये है। 19 नवंबर 2024 को शेयर 1573 पर बंद हुआ था। इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक में आगे 16 फीसदी का अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

Ashok Leyland

ऑटो सेक्टर के दिग्गज शेयर Ashok Leyland को शेयरखान ने अपने इन्वेस्टमेंट आइडिया में शामिल किया है। शेयर पर खरीदारी की सलाह है। टारगेट प्राइस 285 रुपये प्रति शेयर है। 19 नवंबर 2024 को शेयर 221 पर सेटल हुआ था। ऐसे में शेयर आगे करीब 29 फीसदी तक दमदार रिटर्न निकाल सकता है।

 

डिस्कलेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

First Published - November 21, 2024 | 12:42 PM IST

संबंधित पोस्ट