facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Block Deal: Ambuja Cements में SBI Life समेत इन कंपनियों ने खरीदी हिस्सेदारी, जानें Adani फैमिली ने क्यों बेचे शेयर

Advertisement

Ambuja Cements Block Deal: इस शेयर बिक्री से अदाणी फैमिली ने 4,251 करोड़ रुपये जुटाए, जिन्हें अदाणी ग्रुप की कंपनियों में निवेश को तेज करने के लिए आवंटित किया जाएगा।

Last Updated- August 23, 2024 | 11:17 PM IST
Ambuja Cements Q2 Results: Adani Group's cement company's profit declined to Rs 472.89 crore अदाणी ग्रुप की सीमेंट कंपनी का मुनाफा घटकर 472.89 करोड़ रुपये रहा

Ambuja Cements Block Deal: एशिया के दूसरे सबसे बड़े अरबपति गौतम अदाणी फैमिली ने आज यानी शुक्रवार को अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) में ब्लॉक डील के जरिये हिस्सेदारी बेची। बेचे गए शेयरों को कई प्रमुख निवेशकों ने खरीदा, जिनमें GQG पार्टनर्स, नेशनल पेंशन सिस्टम ट्रस्ट (NPS Trust) और SBI लाइफ इंश्योरेंस शामिल रहे। इस शेयर बिक्री से अदाणी फैमिली ने 4,251 करोड़ रुपये जुटाए, जिन्हें अदाणी ग्रुप की कंपनियों में निवेश को तेज करने के लिए आवंटित किया जाएगा।

बैंकिंग सूत्रों के अनुसार, अदाणी परिवार के पोर्टफोलियो की मौजूदा वैल्यू 125 बिलियन डॉलर (125 अरब डॉलर) है। आज ब्लॉक डील के दौरान हुए लेन-देन का उपयोग कंपनियों की बैलेंसिंग और उसे मैनेज करने के लिए किया जाएगा। शेयरों की बिक्री स्टॉक एक्सचेंजों के ब्लॉक डील विंडो में की गई, जहां सोमवार से लेकर इस सप्ताह कई कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये के ब्लॉक डील हुई हैं।

CQG Partners ने सबसे ज्यादा खरीदे अंबुजा सीमेंट्स में शेयर

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, GQG पार्टनर्स सबसे बड़ी खरीदार रही, जिसने अंबुजा सीमेंट्स में 1,679 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। NPS ट्रस्ट ने 525 करोड़ रुपये के शेयर और SBI लाइफ इंश्योरेंस ने 500 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अदाणी फैमिली ने क्यों बेचे शेयर

बैंकरों ने बताया कि प्रमोटरों द्वारा अंबुजा सीमेंट्स में हिस्सेदारी की बिक्री अदाणी फैमिली की योजना का हिस्सा है, जिसके तहत वे अपने ग्रुप की कंपनियों में हिस्सेदारी को 3 प्रतिशत तक कम करने पर विचार कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रुप की लिस्टेड कंपनियां 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रही हैं।

अदाणी समूह अगले एक दशक में बुनियादी ढांचा क्षेत्र (इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर) में 100 बिलियन डॉलर का निवेश कर रहा है। इसमें से ग्रुप इस वित्तीय वर्ष (FY25) में अकेले 15 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा।

एक बैंकर ने कहा, ‘कई अंतरराष्ट्रीय, लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स भारत की लॉन्ग टर्म स्टोरी का हिस्सा बनना चाहते हैं और वे ग्रुप के शेयरों में बड़ी राशि का निवेश करना चाहते हैं। इसलिए, फैमिली अगले कुछ महीनों में अपनी हिस्सेदारी का हिस्सा बेच सकती है।’

अंबुजा सीमेंट्स के शेयर आज (Ambuja Cements share price today) 633 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए, और ब्लॉक डील के माध्यम से शेयर 625 रुपये प्रति शेयर (Ambuja Cements Block deal share price) पर बेचे गए।

अंबुजा सीमेंट्स में हिस्सेदारी बेचने के बाद अदाणी की कितनी बचेगी हिस्सेदारी

अदाणी ग्रुप के इस फैसले से जुड़े एक सूत्र ने कहा, इस बिक्री के बाद, फैमिली के पास अंबुजा सीमेंट्स में 67.3 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। अंबुजा सीमेंट्स को मई 2022 में अदाणी ग्रुप ने स्विटजरलैंड की मटेरियल फर्म होलसिम (Holcim) से खरीद लिया था।

अदाणी पावर की भी बिकेगी कुछ हिस्सेदारी

अदाणी फैमिली अदाणी पावर में 71.71 प्रतिशत हिस्सेदारी रखती है। माना जा रहा है कि वह ग्लोबल इन्वेस्टर्स को शामिल करने के लिए बिजली उत्पादन फर्म में 0.5 प्रतिशत से 3 प्रतिशत तक की छोटी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर सकती है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

Advertisement
First Published - August 23, 2024 | 7:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement