facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिसंबर तक 25,800 के स्तर तक पहुंच सकता है Nifty, इस ब्रोकरेज फर्म ने जताया अनुमान

Advertisement

Nifty इस साल दिसंबर अंत तक अपने मौजूदा स्तर से 3,239.65 अंक यानी 14.35 प्रतिशत तक ऊपर जा सकता है। निफ्टी इस समय 22,570.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Last Updated- April 25, 2024 | 8:31 PM IST
Nifty

ब्रोकरेज कंपनी प्रभुदास लीलाधर ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के मानक सूचकांक निफ्टी (Nifty) के इस साल दिसंबर तक 25,800 के स्तर तक पहुंचने की संभावना जताई है।

कंपनी ने गुरुवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि स्थिर आर्थिक नीतियों और सामान्य मानसून से मांग बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए शेयर बाजार में तेजी का माहौल बने रहने की उम्मीद है। इस तेजी के बीच दिसंबर के अंत में निफ्टी 25,800 अंक तक पहुंच सकता है।

निफ्टी इस समय 22,570.35 के स्तर पर

रिपोर्ट के मुताबिक, निफ्टी इस साल दिसंबर अंत तक अपने मौजूदा स्तर से 3,239.65 अंक यानी 14.35 प्रतिशत तक ऊपर जा सकता है। निफ्टी इस समय 22,570.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

प्रभुदास लीलाधर के संस्थागत शोध प्रमुख अमनीश अग्रवाल ने कहा, “हाल ही में, निफ्टी अपने सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया था। लेकिन बाद में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने, कच्चे तेल और जिंसों की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर समायोजन पर अलग-अलग नजरिया सामने आने से इसमें लगभग चार प्रतिशत की गिरावट आ गई।“ अग्रवाल ने कहा कि दिसंबर 2024 तक निफ्टी के 25,810 के स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है।

प्रभुदास लीलाधर ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में कहा, “निफ्टी के बढ़ने का श्रेय राजग सरकार की निरंतरता और सामान्य मानसून को जाता है। इससे नीतियों में स्थिरता आने और मांग बढ़ने की उम्मीद है।”

इस समय देश भर में आम चुनाव की प्रक्रिया चल रही है और जून के पहले हफ्ते में नई सरकार का गठन होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि चुनाव-पूर्व सर्वेक्षणों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत की भविष्यवाणी के बावजूद बाजार के लिहाज से जून का पहला हफ्ता महत्वपूर्ण होगा।

Advertisement
First Published - April 25, 2024 | 8:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement