facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹150 प्रति शेयर का डिविडेंड दे रही ये कंपनी! फायदा उठाने का आज आखिरी मौका, रिकॉर्ड डेट करीब

Advertisement

पेज इंडस्ट्रीज (Page Industries) ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए 150 रुपये प्रति शेयर के हाईएस्ट अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। रिकॉर्ड डेट 13 फरवरी, 2025 फ़ाइनल की गई है।

Last Updated- February 12, 2025 | 9:20 AM IST
Dividend Stock

Dividend stocks: शेयरहोल्डर्स के लिए अंतरिम डिविडेंड की घोषणा के बाद बुधवार के ट्रेडिंग सेशन में एरिस लाइफसाइंसेज, एनएचपीसी, पेज इंडस्ट्रीज, सन टीवी नेटवर्क, यूनाइटेड वैन डेर होर्स्ट और वीडोल कॉर्पोरेशन के शेयर फोकस में रहेंगे। डिविडेंड किसी कंपनी के अपने शेयरहोल्डर्स को दिए जाने वाला भुगतान होता है। आमतौर पर कंपनियां इसे अपने मुनाफे में से देती है।

बीएसई (BSE) के आंकड़ों के मुताबिक, इन कंपनियों के शेयर गुरुवार 13 फरवरी, 2025 को एक्स-डिविडेंड या एक्स डेट पर कारोबार करेंगे। इन कंपनियों में पेज इंडस्ट्रीज (Page Industries) ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए 150 रुपये प्रति शेयर के हाईएस्ट अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। डिविडेंड भुगतान के लिए शेयरधारकों की एलिजिबिलिटी तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट 13 फरवरी, 2025 फ़ाइनल की गई है।

इसके अलावा एरिस लाइफसाइंसेज और एनएचपीसी ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए क्रमशः 7.35 रुपये प्रति शेयर और 1.40 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इन कंपनियों ने डिविडेंड भुगतान के लिए शेयरहोल्डर्स की एलिजिबिलिटी तय करने को लेकर 13 फरवरी, 2025 की रिकॉर्ड डेट निर्धारित की है।

सन टीवी नेटवर्क, यूनाइटेड वैन डेर होर्स्ट और वीडोल कॉर्पोरेशन ने क्रमशः 2.50 रुपये प्रति शेयर, 1 रुपये प्रति शेयर और 12 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। अन्य कंपनियों की तरह, इन कंपनियों ने शेयरधारक पात्रता एलिजिबिलिटी तय करने के लिए रिकॉर्ड तिथि 13 फरवरी तय की है।

इन कंपनियों के स्टॉक्स आज एक्स-डेट पर

इनके अलावा हीरो मोटोकॉर्प, कोचीन शिपयार्ड, एक्सप्लियो सॉल्यूशंस, टोरेंट पावर, आईटीसी, मिंडा कॉर्पोरेशन, टीसीआई एक्सप्रेस, मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन, यूनिपार्ट्स इंडिया और यूएनओ मिंडा के शेयर भी अपने शेयरहोल्डर्स के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था। इन कंपनियों के स्टॉक्स आज एक्स-डेट पर कारोबार करेंगे।

एक्स-डेट क्या होता है?

एक्स-डेट वह तारीख है जिसके बाद कोई निवेशक शेयर खरीदकर कंपनी द्वारा घोषित लाभों के लिए पात्र नहीं होता। इसलिए, इन लाभों का फायदा उठाने के लिए एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदना जरूरी है। दूसरी ओर, रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जब कंपनी यह तय करती है कि कौन से निवेशक इन लाभों के लिए योग्य होंगे।

Advertisement
First Published - February 12, 2025 | 9:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement