facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Defence PSU Stock: मार्च के निचले स्तर से 100% उछला; 10 महीने के हाई पर स्टॉक; ब्रोकरेज का रुख पॉजिटिव

Advertisement

Defence PSU Stock: कंपनी 11 मई 2025 को घोषणा की कि मध्य प्रदेश सरकार ने कंपनी को 60.063 हेक्टेयर जमीन आवंटित करने को मंजूरी दे दी है।

Last Updated- June 20, 2025 | 6:47 PM IST
Defence Stocks

Defence PSU Stock: सार्वजनिक क्षेत्र की कमर्शियल व्हीकल कंपनी बीईएमएल (BEML) के शेयरों में शुक्रवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। BSE पर इंट्रा-डे ट्रेड के दौरान यह शेयर 10% उछलकर ₹4,697 के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 10 महीनों का उच्चतम स्तर है। यह भाव 31 जुलाई 2024 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। शेयर में यह तेजी भारी वॉल्यूम के बीच देखने को मिली। बीईएमएल के शेयरों ने 3 मार्च 2025 को ₹2,346.35 का 52-सप्ताह का निचला स्तर छुआ था। वहां से अब तक इसने दोगुनी बढ़त दर्ज की है।

BEML की 2024-25 में बड़ी उपलब्धियां

वित्त वर्ष 2024-25 में बीईएमएल ने अब तक की सबसे बड़ी ऑर्डर बुक ₹14,610 करोड़ दर्ज की। कंपनी ने ₹405.43 करोड़ का अब तक का सबसे अधिक प्री-टैक्स मुनाफा (PBT) भी दर्ज किया। बीईएमएल ने स्ट्रैटेजिक वेपन सिस्टम्स के लिए हाई मोबिलिटी व्हीकल HMV 12×12 का डिजाइन और डेवलप किया। इसके अलावा, माउंटेड गन सिस्टम के लिए आर्मर्ड कैबिन वाले HMV 6×6 का भी डिजाइन और डेवलप किया गया। 1,500 हॉर्सपावर इंजन कार्यक्रम ने अगली विकास प्रक्रिया में प्रवेश किया और पहला इंजन मैकेनिकल व कंबशन डेवेलपमेंट के लिए ब्रिटेन भेजा गया। कंपनी ने पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सप्लाई की और उसके ट्रायल सफलतापूर्वक पूरे किए।

इसके अलावा, बीईएमएल को बेंगलुरु मेट्रो और चेन्नई मेट्रो के लिए मेट्रो ट्रेनों के डिजाइन, विकास और सप्लाई के ऑर्डर मिले। साथ ही, भारतीय रेलवे से हाई स्पीड ट्रेनों के डिजाइन, विकास और सप्लाई के ऑर्डर भी प्राप्त हुए।

Also read: RBI के एक फैसले से इन दिग्गज PSU Stocks में जोरदार रैली, 2 साल में दे चुके हैं 150% तक का तगड़ा रिटर्न

BEML को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जमीन मिलीं

बीईएमएल ने 11 मई 2025 को घोषणा की कि मध्य प्रदेश सरकार ने कंपनी को 60.063 हेक्टेयर (लगभग 148 एकड़) जमीन आवंटित करने को मंजूरी दे दी है। यह जमीन राज्य में रेलवे और मेट्रो प्रोजेक्ट्स के लिए रोलिंग स्टॉक/कोचेस के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की स्थापना हेतु दी गई है।

इससे पहले, 9 मई को छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने जांजगीर-चांपा जिले में बीईएमएल को 100 एकड़ जमीन आवंटित करने को मंजूरी दी थी। यह जमीन हेवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की स्थापना के लिए मात्र 1 रुपये प्रति एकड़ की दर पर दी गई है।

BEML का आउटलुक मजबूत

कंपनी प्रबंधन ने मजबूत ग्रोथ आउटलुक को दोहराते हुए वित्त वर्ष 2025-26 तक लगभग ₹22,000–23,000 करोड़ की ऑर्डर बुक का लक्ष्य तय किया है। यह लक्ष्य बड़े ऑर्डर के फाइनल होने, बेहतर ऑपरेटिंग लीवरेज, प्रोडक्ट मिक्स में सुधार और लागत में कटौती जैसे उपायों के चलते रखा गया है। साथ ही, कंपनी ने सालाना आधार पर 150 बेसिस पॉइंट्स का मार्जिन विस्तार होने का अनुमान जताया है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की ऑर्डर बुक में माइनिंग, डिफेंस और रेल से जुड़े ऑर्डर्स का अनुपात क्रमशः 20:20:60 रहने का अनुमान है।

इसके अलावा, बीईएमएल को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की आय सालाना आधार पर 20% बढ़ेगी। यह वृद्धि बेंगलुरु मेट्रो और वंदे भारत प्रोजेक्ट्स के सही से पूरा होने के चलते होगी, जिनमें से नौ ट्रेन सेट्स की सप्लाई बाकी है और पहले ट्रेन सेट का प्रोटोटाइप अप्रैल में मंजूरी प्राप्त कर चुका है। मजबूत आउटलुक और वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आशाजनक ऑर्डर पाइपलाइन को देखते हुए, विश्लेषकों ने इस शेयर पर अपनी पॉजिटिव राय दोहराई है।

Also read: Chris Wood के इन 5 स्टॉक्स में चार्ट दिखा रहे हैं दम, जानिए कहां तक जा सकते हैं टारगेट

BEML पर एलारा कैपिटल का पॉजिटिव रुख

एलारा कैपिटल के अनुसार, बीईएमएल का ऑर्डर इनफ्लो वित्त वर्ष 2024-25 में ₹6,800 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 28% की बढ़त है। उम्मीद है कि यह आंकड़ा FY26 तक दोगुना हो जाएगा। यह बढ़त चेन्नई, मुंबई, ठाणे, पुणे और नासिक मेट्रो ऑर्डर्स के फाइनल होने, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मेट्रो की स्थापना और कोच्चि व हैदराबाद मेट्रो लाइनों के विस्तार के तहत रेल मेंटेनेंस व्हीकल्स की मांग के चलते संभव हो पाएगी। इसके अलावा, बीईएमएल को रीजनल रैपिड ट्रांजिट के ऑर्डर्स और दो हाई-स्पीड ट्रेन टेंडरों से भी दिसंबर 2026 में मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर के लिए ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।

ब्रोकरेज फर्म ने कहा, “मजबूत आउटलुक, आशाजनक ऑर्डर पाइपलाइन, ठोस ऑर्डर बुक व इनफ्लो गाइडेंस और आक्रामक कैपेक्स प्लान को देखते हुए हम इस स्टॉक को लेकर पॉजिटिव बने हुए हैं।” हालांकि, फिलहाल बीईएमएल का शेयर विश्लेषकों के टारगेट प्राइस ₹4,860 प्रति शेयर से ऊपर ट्रेड कर रहा है।

Advertisement
First Published - June 20, 2025 | 6:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement