facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹255 तक जा सकता है ये दिग्गज Auto Stock, मोतीलाल ओसवाल की सलाह- खरीद लो, होगा मुनाफा

Advertisement

मोतीलाल ओसवाल और आईसीआईसीआई सिक्योरोटिज ने ऑटो सेक्टर के दिग्गज स्टॉक अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) को लॉन्ग टर्म लिहाज से BUY रेटिंग दी है।

Last Updated- February 13, 2025 | 2:37 PM IST
stocks to buy today

Stock to Buy: घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को रिकवरी देखी गई। हालांकि, बाजार का माहौल अभी भी कमजोर बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने ट्रेड वॉर और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच निवेशक फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। बाजार में अस्थिर माहौल के बीच मजबूत फंडामेंटल वाले स्टॉक्स निवेश के लिहाज से बेहतर नजर आ रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल और आईसीआईसीआई सिक्योरोटिज ने ऑटो सेक्टर के दिग्गज स्टॉक अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) को लॉन्ग टर्म लिहाज से BUY रेटिंग दी है।

Ashok Leyland: मैक्सिमम टारगेट प्राइस ₹255| रेटिंग BUY| अपसाइड 16%

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने ऑटो सेक्टर के स्टॉक अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 255 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह से शेयर लॉन्ग टर्म में 16% का अपसाइड दिखा सकता है। अशोक लेलैंड के शेयर बुधवार (13 फरवरी) को 219 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

ब्रोकरेज ने कहा कि अशोक लीलैंड ने सभी मेट्रिक्स में अनुमानों को पार करते हुए दिसंबर तिमाही में उत्साहजनक प्रदर्शन दिया। सालाना आधार पर वॉल्यूम में गिरावट के बावजूद EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 0.80% बढ़कर बढ़कर 12.8% (अनुमानित 11.7%) पर पहुंच गया।

ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अशोक लीलैंड पर अपनी रेटिंग को SELL से अपग्रेड कर ADD कर दिया है। ब्रोकरेज ने अशोक लेलैंड पर टारगेट प्राइस को भी 160 रुपये से बढ़ाकर 250 कर दिया है।

ब्रोकरेज ने कहा कि अशोक लीलैंड ने ईबीआईटीडीए मार्जिन का मीडियम टर्म का टारगेट को बरकरार रखा है। लागत में कमी, प्राइस में वैल्यू और बेहतर प्रोडक्ट पेशकश पर मैनेजमेंट के फोकस को देखते हुए हमें उम्मीद है कि FY26E/FY27E में मार्जिन बढ़कर 12.5%/13.5% हो जाएगा।

कैसे रहे अशोक लेलैंड के Q3 नतीजे?

दिसंबर 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान हिंदुजा ग्रुप की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड ने 35 प्रतिशत की उछाल के साथ 820 करोड़ रुपये का मुनाफा। वित्त वर्ष 24 की इसी अवधि में 609 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कंपनी ने एक्सपोर्ट वॉल्यूम में 33 प्रतिशत की खासी वृद्धि और त्योहारी सीजन के दौरान बिक्री में सुधार की वजह से यह रिकॉर्ड नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू हासिल किया।

तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 11,995 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की इसी अवधि में दर्ज 11,066 करोड़ रुपये के रेवेन्यू की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के निदेशक मंडल ने ब्रिटेन की सहायक कंपनी ऑप्टेयर में करीब 500 करोड़ रुपये और हिंदुजा लीलैंड फाइनैंस में 200 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना को मंजूरी दे दी है।

अशोक लीलैंड शेयर हिस्ट्री

अशोक लीलैंड का शेयर गुरुवार को इंट्राडे ट्रेड में बीएसई पर 2% से ज्यादा चढ़कर 225 रुपये तक पहुंच गया था। पिछले एक हफ्ते में स्टॉक 7.13% चढ़ चुका है। हालांकि, बीते छह महीने के दौरान स्टॉक में लगभग 14% की गिरावट आई है। जबकि पिछले एक साल में स्टॉक 25.47% चढ़ा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 264.70 रुपये और लो 157.65 रुपये है। बीएसई पर स्टॉक का मार्केट कैप 63,634.55 करोड़ रुपये है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - February 13, 2025 | 2:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement