facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q2 में 73% बढ़ा गया इस लिकर कंपनी का मुनाफा, गुरुवार को शेयरों में दिख सकता है एक्शन

Advertisement

Radico Khaitan Q2 Results: तिमाही के दौरान कंपनी के कुल खर्च में भी इजाफा हुआ और यह बढ़कर 4,872.75 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 3,795.84 करोड़ रुपये था।

Last Updated- October 29, 2025 | 6:27 PM IST
Liquor Stocks

Radico Khaitan Q2 Results: लिकर बनाने वाली कंपनी रेडिको खेतान लिमिटेड ने बुधवार को सितंबर तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया। कंपनी का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर (YoY) 73 प्रतिशत बढ़कर 139.56 करोड़ रुपये हो गया। वॉल्यूम ग्रोथ में मजबूती के दम पर कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

रेडिको खेतान ने रेगुलटरी फाईलिंग में बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट 80.66 करोड़ रुपये था। दूसरी तिमाही में ओप्रेशनंस से कंसोलिडेट रेवेन्यू भी बढ़कर 5,056.72 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 3,906.59 करोड़ रुपये था।

तिमाही के दौरान कंपनी के कुल खर्च में भी इजाफा हुआ और यह बढ़कर 4,872.75 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 3,795.84 करोड़ रुपये था।

Also Read: Coal India Q2FY26 Result: मुनाफा 32% घटकर 4,263 करोड़ रह गया, 10.25 के डिविडेंड का किया ऐलान

एक महीने में 10% चढ़ा शेयर

रेडिको खेतान के शेयरों में हाल फिलहाल में तेजी देखने को मिली है। एक महीने में शेयर ने करीब 10 फीसदी का रिटर्न दिया है। तीन महीने में शेयर में 17 फीसदी और छह महीने में 27 फीसदी का रिटर्न दिया है। एक साल में स्टॉक 41 प्रतिशत चढ़ा है। जबकि दो साल में स्टॉक ने 155 फीसदी और तीन साल में 205 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। स्टॉक का 52 वीक हाई 3,421 रुपये और 52 वीक लो 1,846.10 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का टोटल मार्केट कैप 42,356 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - October 29, 2025 | 6:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement