facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

1 महीने में अच्छा मुनाफा बना सकता है ये Midcap Stock, एक्सपर्ट बुलिश; नोट करें TGT, SL

Advertisement

गुरुवार के कारोबार में सीजी पावर 2.47 फीसदी बढ़कर 770 पर सेटल हुआ। इंट्राडे में स्टॉक ने 778.85 का हाई और 755 का लो बनाया।

Last Updated- December 05, 2024 | 7:02 PM IST
Stock Market
Representational Image

Stock to Buy: शेयर बाजार में शानदार तेजी के बीच टे​​क्निकल चार्ट पर कई शेयर आकर्षक नजर आ रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म च्वाइस ब्रोकिंग ने सीजीपावर (CG Power) में बुलिश ट्रेंड को देखते हुए ‘बाय ऑन डिप’ (Buy on Dip) स्ट्रैटजी के साथ शॉर्ट टर्म के लिए चुना है। गुरुवार को शेयर 770 के रेंज में कारोबार करता नजर आया।

च्वाइस ब्रोकिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमीत बागड़िया के मुताबि​क, हाल ही में ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ने से सीजी पावर से राउंडिंग बॉटम पैटर्न ब्रेकआउट किया है। इससे मजबूत खरीदारी का रुझान बना है और इसमें आगे और तेजी आ सकती है। वीकली चार्ट पर शेयर शेयर हायर हाई, हायर लो फॉर्मेशन बना रहा है, जोकि बुलिश ट्रेंड बने रहने का संकेत है।

CG Power: नोट करें TGT, SL

एक्सपर्ट ने सीजी पावर पर 844.5 रुपये का टारगेट दिया है। इसमें इमीडिएट सपोर्ट 750 रुपये है। इससे यह शेयर गिरावट में खरीदारी के लिए बेहतर कैडिंडेट बनता है। रिस्क को प्रभावी ढंग से मैनेज करने के लिए 729 रुपये का स्टॉप लॉस लगाकर चलना है।

टे​क्निकल आधार पर देखें तो शेयर अपने क्रिटिकल EMA (20, 50, 100, और 200-day EMAs) से ऊपर ट्रेड कर रहा है। इस तरह शेयर को अपट्रेंड सपोर्ट मिल रहा और आगे अपसाइड मोमेंट बनने की संभावना है। इसके अलावा, रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 58 पर है। यह तेजी के मोमेंटम और जबरदस्त खरीदारी रुझान को दर्शा रहा है।

गुरुवार के कारोबार में सीजी पावर 2.47 फीसदी बढ़कर 770 पर सेटल हुआ। इंट्राडे में स्टॉक ने 778.85 का हाई और 755 का लो बनाया। बुधवार को शेयर 752 पर बंद हुआ था।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह एक्सपर्ट ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - December 5, 2024 | 7:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement